Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Side Effects of kishmish in Hindi: किशमिश कई वेरायटी की होती है। काली, भूरी, नारंगी रंग में आपको किशमिश (kishmish in Hindi) दिख जाएगी और इन सभी किशमिश के फायदे (kishmish benefits in Hindi) कमाल के होते हैं। किशमिश में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जैसे आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर आदि। किशमिश आप सर्दियों में भी खा (Raisins benefits) सकते हैं, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। किशमिश (Kishmish) खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है, जिससे आप एनीमिया से बचे रहते हैं। इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स होता है, जो रक्त फार्मेशन में उपयोगी है। किशमिश में मौजूद कॉपर रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। किशमिश खाने के फायदे हैं, तो अधिक सेवन के कुछ नकुसान (benefits and side effects of kishmish) भी होते हैं, जिसे आप जरूर जानें...
1 किशमिश खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या शुरू हो जाती है। यदि आप पहली बार किशमिश खाए हैं और उसे खाते ही किसी भी तरह की स्किन रैशेज, त्वचा में खुजली हो तो इसे दोबारा ना खाएं।
2 सांस लेने में परेशानी भी हो सकता है किशमिश के अधिक सेवन (Kishmish khane ke nuksan in hindi) से। कई लोगों में किशमिश अधिक खाने से डायरिया, उल्टी, बुखार भी देखा जाता है।
3 किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में जिनका वजन अधिक है और वजन घटाने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, वे किशमिश का सेवन ना करें। इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है।
4 अधिक किशमिश खाने से गैस की समस्या भी हो सकती है।
5 डायबिटीज है, तो किशमिश कम ही खाएं। इससे टाइप-2 डायबिटीज के होने का रिस्क बढ़ जाता है।
6 किशमिश अधिक खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ सकती है और कैलोरी बढ़ने से वजन भी बढ़ सकता है। वजन बढ़ने से आप कई दूसरे रोगों के शिकार हो सकते हैं।
7 किशमिश में ट्राइग्लिसराइड्स अधिक होता है, जो हार्ट डिजीज, फैटी लिवर, लिवर कैंसर, डायबिटीज होने की संभावनाओं को काफी हद तक बढ़ा देता है।
1 कहते हैं पानी में भिगोए हुए किशमिश में कैलोरी अधिक होती है, तो इसका सेवन कम ही करें। किशमिश खाने से डायजेशन की समस्या दूर होती है। फाइबर होने के कारण यह पेट को साफ रखता है। कब्ज की समस्या दूर होती है।
2 शरीर की गंदगी बाहर निकालने में भी किशमिश मदद करती है। रात को पानी में कुछ किशमिश डालकर रख दें। इस पानी को पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलते हैं। इस तरह आप लिवर, किडनी, पथरी आदि रोगों से बचे (Kishmish ke fayde in hindi) रह सकते हैं।
3 पानी में भिगोए हुए किशमिश खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Raisins boost Immunity) बढ़ती है। चूंकि, इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। शरीर में बाहरी बैक्टीरिया और वायरस का हमला नहीं होता।
4 ब्लड प्रेशर सामान्य रखने के लिए भी आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर जिन्हें है, उन्हें पानी में भिगोए हुए किशमिश खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होती है। इसमें मौजूद पोटैशियम तत्व हाइपरटेंशन से बचाता है। ऐसे में आप हृदय रोगों से भी बचे रहते हैं।