
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 21, 2021 1:21 AM IST
Side Effects Of High Protein Diet : प्रोटीन का सेवन बॉडी वेट मेंटेन करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने और कमज़ोरी दूर रखने के लिहाज से ज़रूरी माना जाता है। क्योंकि, डायट के माध्यम से प्राप्त प्रोटीन की दैनिक खुराक ही शरीर के विकास और मसल मास बढ़ाने का काम करती हैं। प्रोटीन से पेट भरता है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद होती है। वहीं, दुबले-पतले लोगों को शक्ति प्राप्त करने के लिए भी प्रोटीन सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। लेकिन, वहीं दूसरी तरफ बहुत अधिक प्रोटीन खाने से सेहत को कई प्रकार के नुकसान भी होते हैं। यहां पढ़ें हाई प्रोटीन डायट खाने के बुरे प्रभाव जो आपके शरीर और ओवरऑल हेल्थ पर पड़ते हैं। ( Side Effects Of High Protein Diet In Hindi)

आमतौर पर देखा गया है कि वेट लॉस डाइट प्लान (Weight Loss Diet Plan) फॉलो करने वाले लोग अपनी डायट में हाई-फैट और हाई कार्ब वाले फूड्स की मात्रा कम रखते हैं और हाई प्रोटीन फूड्स अधिक खाते हैं। लेकिन, इस तरह की डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने के साथ कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम हो जाती है,जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में कार्ब्स प्राप्त नहीं हो पाता। गौरतलब है कि कार्ब्स (Carbs) शरीर के लिए एनर्जी का प्रमुख स्रोत है। इसीलिए, जब आप कम मात्रा में कार्ब्स का सेवन करते हैं तो इससे कमज़ोरी महसूस होने लगती है। ( Side Effects Of High Protein Diet)
डेली डाइट में कार्ब्स की मात्रा कम होने के कारण अक्सर पेट भरने की संतुष्टि नहीं होती। इसके चलते आपको क्रेविंग हो सकती है। क्रेविंग को शांत करने के लिए अक्सर लोग हाई कैलोरी और हाई फैट फूड खा लेते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ( Side Effects Of High Protein Diet)