Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Diet tips: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी चीजें खाना बहुत जरूरी होता है, लेकिन अगर आप उन्हीं चीजों को ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो उसके फायदे कम नुकसान ज्यादा होने लगते हैं। इन्हीं चीजों में से एक मखाना भी है। आपने मखाना से मिलने वाले फायदों के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान ज्यादा होने लगता है। वहीं कुछ बीमारियां भी हैं, जिनसे ग्रस्त लोगों को बहुत सोच समझकर ही मखाने के सेवन करना चाहिए। इस लेख मे हम आपको ऐसी ही 3 बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे ग्रस्त लोगों को मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए या बहुत ही कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। साथ ही हम आपको जरूरत से ज्यादा मखाना खाने से होने वाली परेशानियों के बारे में भी बताने वाले चलिए जानते हैं किन लोगों को मखाना नहीं खाना चाहिए और कितनी मात्रा में मखाने का सेवन सही है।
वैसे तो मखाना में सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटेशियम ज्यादा होता है, इसलिए इसका सेवन करने से बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है। हालांकि, अगर आपका ब्लड प्रेशर वर्तमान में ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो मखाना कासेवन न करें। इस दौरान यह आपके बढ़ते ब्लड शुगर को कम करने में मदद नहीं कर पाता है।
मखाना एक लो ग्लाइसेमिक फूड है और डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपका वर्तमान में ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो इसका सेवन करना हानिकारक हो सकता है। बढ़े हुए ब्लड शुगर के दौरान मखाने की जगह ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो ब्लड शुगर को तेजी से कम करने में मदद करें।
बैड कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मखाने का सेवन सो समझ कर ही करना चाहिए। खासतौर पर जब आपका एलडीएल लेवल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो ज्यादा मात्रा में मखाना का सेवन न करें। मखाना बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना बैड कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को कई नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आप ज्यादा मखाने खाने की आदत हैं, तो इससे फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं। ज्याद मखाने खाने से निम्न लक्षण हो सकते हैं -
कुछ लोग मखाने के तल कर खाना पसंद करते हैं, जो शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है। इसे तल कर खाने से यह शरीर का वजन बढ़ा सकता है साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं भी पैदा करता है। मखाने के दूध में उबालकर या फिर भूनकर खाना सबसे अच्छा रहता है। कच्चे मखाने का सेवन भी ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।