... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : February 20, 2024 2:56 PM IST
Disadvantage of eating Garlic
भारतीय रसोई की शान लहसुन हमारे खाद्य पदार्थों का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा यह हमारे लिए काफी फायदेमंद भी होता है। कई तरह के साधारण रोगों के इलाज के लिए घरेलू उपचार के तौर पर लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो हेल्दी रहने के लिए रोजाना लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। तो आज आपको सावधान होने की जरूरत है। जी हां अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से आपको लो बीपी, और हार्ट बर्न जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं लहसुन का अधिक सेवन करने के नुकसान..
आयुर्वेद के अनुसार लहसुन की तासीर गर्म मानी गई है, इसलिए यदि आप ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण आपको गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर को मरीजों को अक्सर कच्चा लहसुन सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन यदि आप रोजाना इसका सेवन लंबे समय तक करते है तो इससे आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा हो सकती है। जिसके चलते आपको चक्कर आने जैसी समस्या भी हो सकती है।
लहसुन के अंदर पाया जाने वाला तत्व सल्फर इसमें आने वाली गंध का जिम्मेदार होता है। इसलिए यदि आप ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सांसों में बदबू आने की समस्या हो सकती है।
तासीर गर्म होने के कारण लहसुन हमारे पेट में एसिडिटी को बढ़ा सकता है। इसलिए पहले से एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके कारण आपके सीने में जलन की समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है।
लहसुन का सेवन करने से हमारा खून पतला होता है। क्योंकि लहसुन में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे खून को पतला करने का काम करते हैं। इसलिए यदि आप पहले से कोई ऐसी दवाएं ले रहे हैं जो खून को पतला करने का काम करती हैं, तो आपको लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह तरह की एक्सपर्ट की राय देना नहीं है। किसी भी चीज की अधिकता हमारे लिए नुकसानदायक होती है, लेकिन फिर भी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।