... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 11, 2022 5:01 PM IST
दिन में जरूरत से ज्यादा केले का सेवन बिगाड़ सकता है आपका स्वास्थ्य, जानें कितने केले खाने से शरीर को होता है नुकसान
Side Effects of Banana in hindi : जब भी बात सबसे हेल्दी और स्वादिष्ट फलों की होती है तो केला इस सूची में प्रमुखता से शामिल होता है। ये एक ऐसा फल है, जो बाजार में आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ कम दाम में भी मिल जाता है। आप इसका कई रूप में सेवन कर सकते हैं फिर चाहे वो स्मूदी, शेक, केक और अन्य विकल्प आपके पास मौजूद होते हैं। केला कई हेल्दी ड्रिंक्स का भी एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज आपकी सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसमें केला भी शामिल है।
जी हां, अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में केले का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। जरूरत से ज्यादा केले का सेवन वजन बढ़ने, नींद न आने और सिरदर्द की समस्या से जुड़ा हुआ है। दरअसल केले में मौजूद अमिनो एसिड टायरोसिन को हमारा शरीर टायरामाइन में बदलने का काम करता है। टायरामाइन, माइग्रेन को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा केले में स्टार्च भी होता है, जो आगे चलकर आपको दांतों को खराब बनाता है।
इसके अलावा केले में विटामिन बी6 की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिसका अधिक सेवन आपकी तंत्रिका को नुकसान पहुंचा सकता है। अस्थमा के मरीजों को केले खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये जलन और एलर्जी का भी कारण बन सकता है। आइए जानते हैं केले का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर होने वाले नुकसान।
दिन में बहुत ज्यादा मात्रा में केला खाने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। दरअसल केले में बहुत सारा स्टार्च होता है, जिसे पचा पाना आपके पाचन तंत्र के लिए मुश्किल होता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा केले का सेवन करने से बचें।
हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। भले ही केला खाने से आपका पेट फुल रहता हो लेकिन इसकी वजह से आपके शरीर को दूसरे हेल्दी फूड्स को खाने और पचाने के लिए जगह नहीं मिलती। इसी वजह से बहुत से लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
हमारे पाचन तंत्र के लिए एक निश्चित मात्रा में फाइबर अच्छा होता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा मात्रा में फाइबरका सेवन आपके पेट में दर्द, गैस और पेट फूलने की परेशानी पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं जरूरत से ज्यादा फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स के अवशोषण में बाधा पैदा करता है।
केला एक हाई कैलोरी फूड है, जिसका सेवन आपको वजन बढ़ाने में मदद करता है। हां, केले का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है लेकिन 300 कैलोरी तक यानी के 2 केले। अगर आप इससे ज्यादा का सेवन करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।