Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Side effects of salad with salt and lemon: सलाद सबसे ज्यादा हेल्दी डाइट का हिस्सा होता है। किसी को अपना बढ़ा हुआ वजन कम करना है तो उसको सलाद याद आता है, किसी के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो गई है तो भी उसे ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सलाद खाने की सलाह दी जाती है। कब्ज हो या दस्त हो इन सभी चीजों से छुटकारा दिलाने के लिए भी सलाद जरूरी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे तरीके भी हैं, जिनमें सलाद खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा ही तरीका है नींबू और नमक डालकर सलाद खाना। सलाद में नींबू निचोड़कर और एक चुटकी नमक छिड़क कर खाना बहुत अच्छा लगता है लेकिन ऐसा करने से आपकी सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। यदि आपको भी सलाद में नमक और नींबू डालकर खाने की आदत है, तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यह लेख आपकी सेहत से जुड़ा है। (Can you eat salad with salt and lemon)
सलाद में नमक और नींबू डालकर खाना बहुत टेस्टी लगता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करना आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल नींबू और सलाद के साथ हमें पता नहीं चल पाता है कि हम ज्यादा नमक खा रहे हैं और इस कारण से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। ज्यादा सोडियम हमारी किडनी से लेकर शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
सलाद का सेवन करना आपको शरीर में पानी की कमी को पूर्ति करने में भी मदद करता है। लेकिन अगर आप सलाद में नींबू और नमक डालकर खा रहे हैं, तो आपको पता नहीं चलेगा कि आपके शरीर में नमक ज्यादा मात्रा में जा चुका है। शरीर में ज्यादा नमक शरीर को कोशिकाओं से पानी खींचने लग जाता है और इस कारण से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
यहां तक कि कुछ फलों व सब्जियों के साथ नींबू और नमक का सेवन करना भी सही नहीं है। पपीता, गाजर, टमाटर और केला आदि जैसे फलों व सब्जियों का सेवन कभी भी नींबू के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके पेट को खराब कर सकता है और आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार भी सब्जियों व फलों के साथ नमक व नींबू का सेवन करना सही नहीं माना जाता है। खासतौर पर यदि आप कोई हर्बल प्रोडक्ट ले रहे हैं, तो आपको अपने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से इस बारे में जरूर पूछ लेना चाहिए कि आप नींबू व नमक जैसी चीजों का सेवन कब और कितनी मात्रा में कर सकते हैं।