Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चाय के साथ डुबो-डुबोकर खा रहे  हैं रस्क तो हो जाएं सतर्क, सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान

Rusk Side Effects:  रस्क का सेवन करने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। यह पाचन से लेकर ब्लड शुगर की समस्या को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में-

चाय के साथ डुबो-डुबोकर खा रहे  हैं रस्क तो हो जाएं सतर्क, सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान

Written by Kishori Mishra |Published : January 10, 2023 1:28 PM IST

Rusk Side Effects: चाय के साथ अक्सर हम बिस्किट या फिर रस्क का सेवन करना पसंद करते हैं। कई लोगों को रस्क काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए वे अक्सर ब्रेकफास्ट के रूप में भी रस्क और चाय का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना रस्क का सेवन कई समस्याओं को दावत दे सकता है? जी हां, अगर आप रोजाना रस्क का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। आज हम आपको इस लेख में रोजाना रस्क का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं रोजाना रस्क का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?

कैसे तैयार होता है रस्क?

रस्क का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दअरसल, यह कई तरह की अनहेल्दी चीजों जैसे- मैदा, चीनी, तेल, प्रिजर्वेटिव्स, फूड कलर इत्यादि से मिलकर तैयार होता है। यह सभी चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। इसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। साथ ही आपके शरीर में सूजन की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रस्क का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। वहीं, अगर आपको डायबिटीज, हार्ट अटैक जैसी बीमारी है तो इसके सेवन से बचें।

रस्क खाने के नुकसान - Side Effects of Rusk

रस्क का सेवन करने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। खासतौर पर इसका सेवन करने से ब्लड शुगर और पाचन से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं रस्क खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में-

Also Read

More News

दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा

रस्क का सेवन करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा रहता है। दरअसल, रस्क में मैदा, चीनी और तेल होता है, जो आपकी नसों में ब्लॉकेज की परेशानी को बढ़ा सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

पाचन पर डाल सकता है असर 

रस्क का सेवन अगर आप काफी ज्यादा करते हैं, तो इसका असर आपके पाचन पर भी पड़ सकता है। दरअसल, रस्क में मौजूद पैरा पाचन को बिगाड़ सकता है। इसकी वजह से पेट में दर्द, कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए रस्क का सेवन अधिक मात्रा में न करें।

पोषक तत्व है न के बराबर

रस्क में मौजूद चीजों में पोषक तत्व न के बराबर होता है। इसमें मैदा, चीनी, तेल जैसी चीजें होती हैं। यह सिर्फ आपके पेट को भर सकता है, लेकिन इससे स्वास्थ्य को किसी भी तरह का फायदा नहीं हो सकता है। इसलिए इसका सेवन कम से कम मात्रा में ही करें।

ब्लड शुगर की परेशानी

रस्क में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर चाय के साथ आप रस्क का सेवन करते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। खासतौर पर डायबिटीज मरीजों को रस्क के सेवन से बचना चाहिए। इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चाय में डुबोकर रस्क खाने की आदत है तो आज ही आप इस आदत को छोड़ दें। इसके बजाय हेल्दी चीजों का सेवन करें।