Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आप भी खाते हैं पोहा और चाय, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

Poha and Tea Side Effects: पोहा सेहत के लिए लाभकारी होता है। लेकिन, आपको पोहे के साथ चाय पीने से बचना चाहिए। पोहा और चाय का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

आप भी खाते हैं पोहा और चाय, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान
VerifiedVERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Published : December 4, 2025 2:03 PM IST

Poha and Tea Side Effects in Hindi: पोहा नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प है। यह झटपट बन जाता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए ज्यादातर लोग नाश्ते में पोहे का सेवन कर सकते हैं। कोई पोहे के साथ दही, तो कोई चटनी या चाय का सेवन करता है। लेकिन, आपको बता दें कि पोहे के साथ चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। पोहा और चाय का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। पोहा और चाय एक साथ लेने से सेहत से जुड़े कई रोग पैदा होते हैं। अगर आप पोहा और चाय का एक साथ सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पोहा और चाय का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए अगर आप पोहा और चाय एक साथ खाते हैं तो इसे आज ही छोड़ दें। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं पोहा और चाय एक साथ लेने के नुकसान क्या हैं (Poha or Chai ek Sath Lene ke Nuksaan)?

एसिडिटी की समस्या

अगर आप पोहा और चाय का सेवन एक साथ करते हैं, तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। चाय और पोहा एक साथ खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से एसिडिटी, गैस, कब्ज और पेट की जलन जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। इसलिए अगर आप इनका सेवन एक साथ करते हैं तो इसे आज ही छोड़ दें। इससे आपका पाचन-तंत्र पूरी तरह गड़बड़ा सकता है।

पाचन क्रिया को प्रभावित करे

पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन, अगर आप पोहा और चाय का एक साथ सेवन करेंगे, तो इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। पोहा और चाय एक साथ खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या बन सकती है और अपच हो सकता है।

Also Read

More News

पोषक तत्वों का अवशोषण न होना

पोहा में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन, अगर आप पोहा के साथ चाय पिएंगे तो इससे शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। आपको बता दें कि चाय में टैनिन होता है, जो पोहा के पोषक तत्वों को अवशोषित करने से रोकता है। इसके अलावा, चाय प्रोटीन और आयरन के पाचन को भी धीमा करता है। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है। इससे शरीर में आयरन और विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

मेटाबॉलिज्म धीमा करे

पोहा मेटाबॉलिज्म के लिए काफी अच्छा होता है। पोहा और चाय को एक साथ खाने से शरीर पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है। इससे मेटाबॉलज्म धीमा होता है और इससे जुड़ी रोग होने लगते हैं। पोहा और चाय एक साथ खाने से आपको थकान और कमजोरी का अनुभव भी हो सकता है। पोहा और चाय एक साथ खाने से मेटाबॉलिक रोग हो सकते हैं।

नींद न आना

पोहा और चाय एक साथ खाने से नींद न आने की समस्या (अनिद्रा) भी हो सकती है। चाय में कैफीन होता है, जो नींद के चक्र को बाधित कर सकता है। इससे मेलाटोनिन का उत्पादन रुक सकता है और नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। पोहा और चाय एक साथ लेने से थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights:

  • पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • पोहा को हेल्दी बनाने के लिए इसमें मूंगफली और करी पत्ते जरूर डालें।
  • पोहा और चाय का एक साथ सेवन बिल्कुल न करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।