Eating Less Salt: नमक कम खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

Side Effects of Eating Less Salt: नमक ज्यादा खाने के नुकसान तो होते ही हैं, लेकिन जो लोग नमक का सेवन काफी कम करते हैं, उन्हें भी ये 5 समस्याएं हो सकती हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 8, 2021 4:27 PM IST

Side Effects of Eating Less Salt: किसी भी नमकीन चीज में नमक कम हो तो उसे खाने में उतना मजा नहीं आता। आयोडीन का मुख्य स्रोत है नमक और शरीर के लिए कई तरह से नमक फायदेमंद होता है। कई बार कुछ लोग अलग से नमत भोजन में लेते हैं या दाल, सब्जी में ऊपर से नमक मिलाकर खाते हैं। ऐसा करना भी नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो बहुत फीका खाना पसंद करते हैं। लेकिन नमक का सेवन कम करना भी सेहत के लिए सही नहीं है। जानें, नमक का सेवन कम करने से आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकते हैं और किन संकेतों और लक्षणों से आप पहचान सकते किआपके शरीर में कम नमक (Side Effects of Eating Less Salt) जा रहा है...

कम नमक खाने के नुकसान (Disadvantages of eating less salt)

1 कई अध्ययन इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि नमक कम खाने से शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ सकता है। इंसुलिन प्रतिरोध तब होता है, जब आपके शरीर की कोशिकाएं हार्मोन इंसुलिन के संकेतों के प्रति अच्छी तरह से रिस्पॉन्स करती हैं, जिससे हाई इंसुलिन और रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। माना जाता है कि इंसुलिन प्रतिरोध कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण होता है, जिसमें टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोग शामिल हैं।

2 सोडियम इंटेक (Low Salt Intake) को कम करने से आपका ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर कई बीमारियों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। कई शोध में यह बात सामने आई है कि डायट में कम नमक शामिल करने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट से संबंधित कई अन्य रोग हो सकते हैं। कम नमक खाने (Low Sodium Diet) से हार्ट फेल होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा, बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad cholesterol) और ट्राईग्लिसराइड्स भी अधिक हो सकता है।

3 जिन लोगों को डायबिटीज होती है, उनमें दिल का दौरा और स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें नमक का सेवन करने के लिए कई तरह के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। हालांकि, कुछ अध्ययनों में यह बात भी सामने आई है कि टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों में नमक के कम सेवन से मौत का खतरा बढ़ जाता है।

4 यदि आप कम नमक खाएंगे, तो आपको सारा दिन आलस, सुस्ती सी महसूस होगी। जो लोग अधिक मेहनत करते हैं, उन्हें नमक का सेवन पर्याप्त मात्रा (Side Effects of Eating Less Salt in hindi) में करना चाहिए।

5 कुछ लोगों को लगता है कि नमक के अधिक सेवन से रक्तचाप अधिक हो जाता है, पर ऐसा नहीं है। यदि आप जरूरत से ज्यादा कम नमक खाएंगे, तो इससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि ना बहुत कम और ना ही बहुत ज्यादा नमक का सेवन करें। हर चीज तभी शरीर को लाभ पहुंचाती है, जब संतुलित मात्रा में सेवन किया जाए।

सावधान! अधिक काला नमक खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान