अधिक लहसुन खाने से हो सकता है सिरदर्द, सीने में जलन, जानिए अन्य साइड एफेक्ट्स

लहसुन एक आयुर्वेदिक औषधि है और इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में कच्चा लहसुन एक-दो कली से अधिक नहीं खाना चाहिए। लहसुन का सेवन अधिक करने से ना सिर्फ मुंह से बदबू आती है, बल्कि पेट, सीने में जलन, गैस, उल्टी, डायरिया की भी समस्या हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 21, 2020 10:40 AM IST

Side Effects of Garlic: अक्सर लहसुन के अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए इसे सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। लहसुन ना सिर्फ भोजन के स्वाद में इजाफा करता है, बल्कि कई रोगों को भी दूर रखता है। लहसुन एक आयुर्वेदिक औषधि है और इसकी तासीर गर्म होती है। बहुत से लोग इसे सब्जी में डालकर खाते हैं, तो कुछ लोग लहसुन का अंचार, चटनी खाना पसंद करते हैं। लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। हालांकि, कच्चा लहसुन एक-दो कली से अधिक नहीं खाना चाहिए।

लहसुन का अधिक सेवन आपको नुकसान (side effects of garlic in hindi) भी पहुंचा सकता है। लहसुन कच्चा खाने से ना सिर्फ मुंह से बदबू आती है, बल्कि पेट, सीने में जलन, गैस, उल्टी, डायरिया की भी समस्या हो सकती है। जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई हो, उन्हें भी कच्चा लहसुन के सेवन से बचना चाहिए। जानिए, कच्चा लहसुन अधिक खाने से क्या-क्या नुकसान सेहत (Lahsun khane ke nuksan in hindi) को हो सकते हैं।

1 अधिक लहसुन खाने से हो सकता है सिरदर्द

एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों को सिरदर्द हो रहा हो, उन्हें लहसुन नहीं खाना चाहिए। लहसुन न्यूरोपेप्टाइ़ड्स का स्राव करता है, जो सिरदर्द को बढ़ा सकता है।

2 वेजाइना में इंफेक्शन होने पर ना खाएं लहसुन

यदि आपको योनि यानी वेजाइना में किसी तरह का संक्रमण, खुजली हो, तो लहसुन का सेवन ना करें। लहसुन वेजाइनल इंफेक्शन को बढ़ा सकता है।

3 त्वचा के लिए होता है नुकसानदायक

लहसुन में मौजूद एंजाइम, त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। जब आप ज्यादा लहसुन खाएंगे, तो आपको त्वचा में जलन, रैशेज, खुजली, इर्रिटेशन आदि की समस्या हो सकती है। चेहरे पर लहसुन का पेस्ट भी लगाने से बचें।

4 हो सकता है सीने में जलन

एक शोध के अनुसार, अधिक लहसुन खाने से सीने में जलन और उल्टी की समस्या शुरू हो सकती है।

5 लो ब्लड प्रेशर में भूलकर भी ना खाएं लहसुन

यदि आपको लो ब्लड प्रेशर (Low blood pressure) की शिकायत रहती है, तो डॉक्टर से इस बारे में पूछ लें। दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन खाना फायदेमंद होता है। वैसे, आपको लहसुन खाना पसंद है, तो एक बार डॉक्टर से पूछ लें।

6 ब्लोटिंग, पेट फूलने की समस्या

लहसुन अधिक खाने से पेट फूलना, गैस, ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, लहसुन में मौजूद तत्व रक्त को पतला करते हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अधिक लहसुन नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से मुंह से दुर्गंध आने के साथ ही शरीर से भी बदबू आने लगती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source