
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Side effects of eating egg in wrong way: अंड़ों को सबसे पौष्टिक फूड माना जाता है। अंड़ों में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है और इसीलिए, अंडे का सेवन हर मौसम में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। अंडों का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती, मसल्स ग्रोथ होती है और साथ ही इम्यून सिस्टम भी बेहतर बनता है। लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंडे में कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकते हैं । अंडों के यही हानिकारक तत्व कई बार बड़ी बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स की भी वजह बन सकते हैं। आइए जानें कब और कैसे अंडों का सेवन करने से लोगों को नुकसान हो सकता है। (Side effects of eating egg in wrong way in Hindi)
अंडों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है। अंडे के पीले भाग या एग यॉक (Egg Yolk) में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बहुत ज्यादा होता है एनसीबीआई (NCBI report) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल से भरपूर फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में करने से (Side effects of high cholesterol food) गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसीलिए,लोगों को बहुत अधिक मात्रा में अंडा ना खाने की सलाह दी जाती है। खासकर जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल लेवलकी समस्या (problem of high cholestrol levels) है उन्हें अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
डायबिटीज में प्रोटीन रिच फूड्स के सेवन को अच्छा माना जाता है। लेकिन, कुछ स्टडीज के अनुसार, प्रोटीन से भरपूर होने के बावजूद डायबिटीज में अंडों का सेवन सावधानी से करना चाहिए। एक स्टडी के अनुसार, सप्ताह में 3-4 अंडे खाने से कैंसर का रिस्क 40 प्रतिशत तक कम होता है लेकिन, इससे अधिक मात्रा में या हर रोज अंडा खाने से नॉन-डायबिटिक्स में डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ सकता है। (things to keep in mind while eating eggs in diabetes)
इसी तरह अधिक मात्रा में अंडा खाने से कई प्रकार के कैंसर का रिस्क भी बढ़ सकता है। पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी के साथ-साथ लोगों में कैंसर से मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है। जबकि, सप्ताह में 5 से अधिक मात्रा में अंडे खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है।