क्या बारिश के मौसम में दही का सेवन करना चाहिए? जानें मानसून में दही खाने के फायदे-नुकसान

Barsat me dahi khane ke nuksan : क्या बारिश के मौसम में दही का सेवन करना चाहिए या फिर ये पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 25, 2022 2:13 PM IST

Side Effects of Eating Curd in Monsoon: दही का सेवन करना हर किसी के लिए हेल्दी (Curd benefits) होता है। दही को डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए बेस्ट होती है दही। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र, बाल, स्किन को भी काफी लाभ होता है। इसका विटामिन सी जहां इम्यूनिटी बढ़ाता है और संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद करता है, वहीं ये एक प्रोबायोटिक का भी काम करता है, जो कि पेट में रहने वाले गुड बैक्टीरिया को हेल्दी रखता है और इसके विकास में मददगार है। लेकिन कुछ मौसम में और कुछ स्थितियों में दही के सेवन करने से मना किया जाता है। जैसे कि बरसात में दही का सेवन करें या ना करें?

दरअसल,  गर्मी के मौसम में दही में चीनी मिलाकर खाने से पेट की सेहत दुरुस्त रहती है। गर्मी में इसका सेवन (Curd) करने से शरीर ठंडा रहता है। लेकिन आजकल बारिश का मौसम है और जो लोग दही का सेवन गर्मी के दिनों में रेगुलर करते हैं, वे मानसून में दही खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या वाकई बारिश के सीजन में दही का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है? आइए जानते हैं यहां (Barsat me dahi khane ke nuksan)

क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार, बारिश के मौसम में दही का सेवन करना ठीक नहीं होता है। चूंकि, डेयरी प्रोडक्ट्स में मानसून सीजन में बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं, इसलिए बारिश में दही का अधिक सेवन सेहत बिगाड़ सकती है। ऐसे में गर्मी का मौसम बेस्ट माना गया है दही खाने के लिए।

मानसून में दही खाने के नुकसान -Barsat me dahi khane ke nuksan

1 बारिश के मौसम में सुबह या रात के समय अधिक दही का सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम, गले में खराश की समस्या हो सकती है। सीने में कफ बढ़ने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

2 इन दिनों अधिक दही खाने से शरीर में दर्द हो सकता है। शरीद में लगातार दर्द रहने से बुखार जैसा महसूस हो सकता है।

3 जिन लोगों को हड्डियों की समस्या जैसे ज्वाइंट पेन की शिकायत रहती है, उन्हें भी बारिश में दही का सेवन कम करना चाहिए। चूंकि, दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए दही का सेवन (Side Effects of Eating Curd in Monsoon) कम ही करें।

4 बारिश के सीजन में नमी के कारण चिपचिपा अधिक महसूस होता है। साथ ही कई तरह के बैक्टीरिया पनपने का भी डर रहता है, जिससे इंफेक्शन हो सकता है। दही खानी भी है, तो फ्रेश खाएं, उसे अधिक दिनों तक फ्रिज में रखकर सेवन ना करें वरना पेट में संक्रमण हो सकता है।

दही खाने के सेहत लाभ-Curd Benefits in Hindi

दही खाने से हड्डियां और दांत होते हैं मजबूत।

पेट की सेहत, पाचन शक्ति होती है मजबूत।

बालों में दही लगाने से रूसी की समस्या दूर होती है।

त्वचा पर दही लगाने से स्किन हेल्दी रहती है। टैनिंग की समस्या दूर होती है।

दही एक प्रोबायोटिक फूड है। माइक्रोऑर्गेनिज्म होने के कारण यह फायदेमंद होती है। प्रोबायोटिक इंफेक्शन की रोकथाम करते हैं। इम्यूनिटी मजबूत होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source