क्या आप जानते हैं, अधिक ग्रीन टी पीना भी हो सकता नुकसानदायक?

ग्रीन टी वजन घटाने के लिए बेस्ट मानी जाती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप वजन कम करने के चक्कर में एक दिन में दस कप ग्रीन टी पी जाएं। अधिक ग्रीन टी पिएंगे तो फायदे नहीं, बल्कि शरीर को होंगे ये नुकसान (Green tea peene ke nuksan)...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 24, 2020 2:05 PM IST

Side Effects of Green Tea in Hindi: आजकल वजन कम करने के लिए लोग सबसे ज्यादा ग्रीन टी (Green Tea in Hindi) पीते हैं। ग्रीन टी को सबसे बेहतरीन हर्बल टी में से एक माना जाता है, क्योंकि यह वजन कम करने के साथ ही सेहत को कई तरह से लाभ भी पहुंचाती है। ग्रीन टी के कई फायदे (Green Tea Benefits) हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन करना शरीर को कुछ नुकसान (Green tea peene ke nuksan) भी पहुंचा सकती है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो दिन भर में दो कप से अधिक ग्रीन टी पीने से फायदे की बजाय नुकसान पहुंचाते हैं। जानें, ग्रीन टी का अधिक सेवन करने से क्या-क्या नुकसान होता है...

कैसे बनती है ग्रीन टी

ग्रीन टी कैमेलिया साइनेंसिस पौधे की पत्तियों से तैयार की जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। वजन कम करना हो या त्वचा को हेल्दी बनाना हो, ग्रीन टी है काफी फायदेमंद। ग्रीन टी कई प्रकार (types of green tea in hindi) और फ्लेवर के होती है। मिंट ग्रीन टी, तुलसी ग्रीन टी, शहद-नींबू मिक्स ग्रीन टी आदि। ये सभी आपको मार्केट में मिल जाएंगी। लेकिन, इनके अधिक सेवन से आपको कुछ नुकसान (Green tea peene ke nuksan) भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं-

शरीर में हो सकती है खून की कमी  

ग्रीन टी में कैटेचिन्स (catechins) नामक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषित होने में दिक्कत पैदा कर सकता है। इससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। कभी भी खाना खाते समय ग्रीन टी ना पिएं। बेहतर है कि सुबह के समय ग्रीन टी पिएं। अपने भोजन में विटामिन सी और आयरन अधिक शामिल करें।

ग्रीन टी अधिक पीन से हो सकता है ऑस्टियोपोरोसिस

यदि आप अधिक ग्रीन टी (Side Effects of Green Tea) पीते हैं, तो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ सकता है। यह हड्डियों में कैल्शियम की कमी के कारण होता है। कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ग्रीन टी पीने से कैल्शियम का इस्तेमाल नहीं हो पाता और ये शरीर से बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ा सकता है।

प्रेग्नेंसी में ना करें ग्रीन टी का सेवन

जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या अपने शिशु को अपना दूध पिला रही हैं, उन्हें भी ग्रीन टी का सेवन अधिक करने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि एक दिन में दो कप से अधिक किसी भी तरह की चाय का सेवन ना करें। ग्रीन टी गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है। दो कप ग्रीन टी में 200 एमजी कैफीन होता है और इससे अधिक कैफीन लेना प्रेग्नेंसी में नुकसानदायक साबित (Side Effects of Green Tea during pregnancy) होता है। कैफीन मां के दूध में भी पहुंच सकता है, जो शिशु के शरीर में भी जा सकता है।

खाली पेट पीने से हो सकती है एसिडिटी 

यदि आप खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं, तो एसिडिटी, कब्ज, उल्टी, मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, ऐसी परेशानियां सभी के साथ नहीं होती हैं। फिर भी सावधानी बरतनी चाहिए। एक दिन में दो कप से अधिक ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। खासकर, खाली पेट तो बिल्कुल भी नहीं।

सिरदर्द की समस्या हो सकती है

अधिक ग्रीन टी पीने से कुछ लोगों में सिरदर्द की शिकायत भी देखी गई है। इसमें मौजूद कैफीन सिर दर्द का कारण बनता है।

हो सकती है अनिद्रा की शिकायत

एक दिन में चार-पांच कप ग्रीन टी पीते हैं, तो आपको रात में नींद ना आने की समस्या शुरू हो सकती (Green Tea Side Effects in hindi) है। नींद कम लेने से दूसरी सेहत संबंधित समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं। इतना ही नहीं, ग्रीन टी अधिक पीने से हार्ट को भी नुकसान होता है और साथ ही डायरिया होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

ग्रीन टी के प्रकार और अधिक पीने के नुकसान भी जान लें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source