Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंसी में ग्रीन टी पीने से बढ़ता है Miscarriage का रिस्क, हो सकते हैं ये भी नुकसान

ग्रीन टी पीना हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है लेकिन, प्रेगनेंसी में इसका अनियंत्रित सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।  

प्रेगनेंसी में ग्रीन टी पीने से बढ़ता है Miscarriage का रिस्क, हो सकते हैं ये भी नुकसान

Written by Sadhna Tiwari |Published : August 16, 2022 5:17 PM IST

Green Tea Side Effects During Pregnancy: ग्रीन टी एक ऐसा हेल्थ ड्रिंक है जिसे दुनियाभर में लोग हेल्दी और स्लीम रहने के सबसे आसान तरीकों के तौर पर अपना रहे हैं। वहीं, बहुत-से लोग बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। खाली पेट हो या लंच के बाद ग्रीन टी का एक कप बहुत-से लोगों की दिनचर्या का एक हिस्सा बन चुका है। लेकिन, क्या प्रेगनेंसी में ग्रीन टी पीना चाहिए? हम समझ सकते हैं कि आपके भी मन में कभी ना कभी यह सवाल आया ही होगा कि ग्रीन टी हेल्दी तो है लेकिन क्या इसे प्रेगनेंट महिला को पीने के लिहाज से सेफ माना जा सकता है, क्या गर्भावस्था में ग्रीन टी पीने  से कोई नुकसान तो नहीं होते? इन्हीं महत्वपूर्ण सवालों के जवाब पढ़ें यहां।

गौरतलब है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है और साथ ही अधिक मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी जाती है। लेकिन, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि आप जो कुछ भी खा-पी रही हैं उसका बुरा प्रभाव आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर ना पड़े। ग्रीन टी पीना हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है लेकिन, प्रेगनेंसी में इसका अनियंत्रित सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।  (Green Tea Side Effects During Pregnancy in Hindi)

प्रेगनेंसी में क्यों नहीं पीना चाहिए ग्रीन टी!

कुछ स्टडीज के अनुसार, ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री-रैडिकल डैमेज से शरीर को सुरक्षित रखते हैं लेकिन, जैसा कि इस हर्बल चाय में कैफीन भी पाया जाता है जो गर्भावस्था में नुकसानदायक साबित हो सकता है और इसीलिए, प्रेगनेंसी के दौरान कैफीन के सेवन से मना किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रीन टी से इस प्रकार के नुकसान हो सकते हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • कैफीन की अधिक मात्रा गर्भपात, प्रीमैच्योर डिलीवरी (Premature birth) और स्टीलबर्थ  (Stillbirth )का रिस्क बढ़ा सकती है।
  • बच्चे में जन्म के समय कम वजन या लो बर्थ वेट की संभावना भी बहुत अधिक कैफीन की वजह से बढ़ सकती है।
  • ग्रीन टी पीने से बार-बार पेशाब के लिए बाथरूम जाना पड़ सकता है। इससे ना केवल शरीर में पानी की कमी होती है बल्कि आपको थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
  • कैफीन डीएनए (DNA) को नुकसान पहुंचा सकता है। कैफीन प्लेसेंटा के जरिए बच्चे की नसों में पहुंच सकता है जिससे बच्चे का डीनएनए डैमेज हो सकता है।