
Also Read
Gond Katira Side Effects : बढ़ती गर्मी से बचने के लिए कई लोग गोंद कतीरा का सेवन करते हैं। यग एक क्रिस्टल की तरह दिखने वाला एक पदार्थ है, जिसे पानी में डालने पर यह काफी नरम और जेली की तरह दिखने लगता है। गोंद कतीरा का सेवन कई तरह के डिशेज और ड्रिंक्स को तैयार करने के लिए किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। लेकिन काफी अधिक मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान होने की संभावना होती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप जरूरत से अधिक गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं काफी मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?
गोंद कतीरा का सेवन करने से उल्टी-दस्त जैसी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, इसकी तासीर काफी ठंडी होती है। अगर आप इसका काफी अधिक सेवन करते हैं, तो यह पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसी स्थिति मेे यह उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है। इसलिए गर्मी में गोंद कतीरा का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
कुछ लोगों को काफी ज्यादा गोंद कतीरा का सेवन करने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से अगर आपको ठंडी चीजें खाने से दिक्कत बढ़ जाती है। तो यह भी आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।
अगर आपको गोंद कतीरा खाने के बाद सांस लेने में परेशानी, स्किन में खुजली या फिर दाने जैसे दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें।
गोंद कतीरा का काफी ज्यादा सेवन करने से आपके पेट में ब्लोटिंग और अपच की परेशानी हो सकती है। अगर आपको यह परेशानी महसूस हो रही है, तो फौरन इसका सेवन बंद कर दें। यह आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।
गर्मियों में हीट स्ट्रोक से लेकर पेट की दिक्कतों को दूर करने में गोंद कतीरा का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। लेकिन काफी ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें। इसका सेवन करने के लिए आप 2 चम्मच भीगे हुए गोंद कतीरा को पानी में डालें, इसमें नींबू का रस और शहद डालकर पिएं। इसके अलावा कुछ डिशेज या फिर शर्बत में भी आप इसे मिक्स करके पी सकते हैं।