सोयाबीन ज्यादा खाने से बढ़ सकती है ये स्किन डिजिज, बिना सोचे-समझे खाएंगे सोया तो होंगे ये भी नुकसान

न, क्या आप जानते हैं कि सोयाबीन का बहुत अधिक सेवन करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।न, क्या आप जानते हैं कि सोयाबीन का बहुत अधिक सेवन करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 1, 2023 4:27 PM IST

Soyabean Overeating Side Effects:वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की जरूरत जब भी पड़ती है तो लोग सबसे पहले सोयाबीन को चुनते हैं। सोयाबीन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण यह शाकाहारियों के लिए दाल, पनीर और राजमा की तरह ही एक पॉप्युलर फूड है। सोया में मौजूद पोषक तत्वों की बात की जाए तो इसमें प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, विटामिंस और कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं। सोया से बनी बड़ियां, टोफू, सोया मिल्क और सोया पाउडर का सेवन लोग अक्सर करते है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सोयाबीन का बहुत अधिक सेवन करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानें सोयाबीन या सोया प्रॉडक्ट्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं।

स्किन एलर्जी की समस्या

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सो याबीन एक एलर्जी बढ़ानेवाला फूड है, इसके सेवन से कई तरह के एलर्जिक रिएक्शन्स बढ़ सकते हैं। इससे शरीर और स्किन पर कई तरह के बदलाव आ सकते हैं। त्वचा की सूजन बढ़ना, फोड़े, रैशेज जैसी स्किन प्रॉब्लम्स सोयाबीन खाने से बढ़ सकती हैं।

सांस लेने से जुड़ी समस्याएं बढ़ने का भी एक बड़ा कारण सोयाबीन का अधिक सेवन हो सकता है। सोयाबीन खाने से एनाफिलेक्सिस की समस्या भी हो सकती है।

डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान

कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरपूर होने के कारण सोयाबीन को पचने में समय लगता है। इसी वजह से बहुत से लोगों को सोयाबीन हजम करने में दिक्कतें आ सकती हैं। सोयाबीन खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इससे पेट फूलने, डायरिया और गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

हार्मोन्स से जुड़ी गड़बड़ियां

सोया में एक प्लांट-बेस्ड कम्पाउंड फाइटोएस्ट्रोजेन पाए जाते हैं जो शरीर में पहुंचकर हार्मोन्स को प्रभावित कर सकते हैं। खासकर एस्ट्रोजे की व्यवहार करने वाले हार्मोन्स का स्तर बढ़ा या कम कर सकते हैं। इससे हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या हो सकती है जिससे मोटाापा, थायरॉइड और लो लिबिडो जैसी परेशानियां हो सकती हैं।