सावधान! चीज पास्ता से हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, आयुर्वेदाचार्य ने दी चेतावनी
सावधान! चीज पास्ता से हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, आयुर्वेदाचार्य ने दी चेतावनी
Side Effects of Cheese Pasta: आयुर्वेद के अनुसार, चीज पास्ता में दूध और नमक का इस्तेमाल होता है। दूध और नमक का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : December 19, 2025 7:48 AM IST
Side Effects of Cheese Pasta: पार्टी, रेस्त्रां और घर पर भी अगर आपको चीज पास्ता खाना पसंद करते हैं और चीज पास्ता आपके खाने की पहली च्वाइस है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि टेस्टी और चीज से भरा हुआ पास्ता आपको पेट में दर्द, किडनी से जुड़ी बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और कैल्शियम अब्जॉर्प्शन ब्लॉक जैसी गंभीर बीमारियां दे सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉ. रोहित साने का कहना है की चीज पास्ता में दूध और नमक का इस्तेमाल एक साथ होता है। आयुर्वेद में दूध और नमक को एक साथ खाने की मनाही है। जो लोग दूध और नमक का सेवन साथ मिलाकर करते हैं, उन्हें कई प्रकार की बीमारियों का खतरा रहता है।
आयुर्वेद के अनुसार, चीज पास्ता क्यों है हानिकारक
डॉ. रोहित साने ने बताया कि पास्ता आमतौर पर मैदा से बनता है, जो आयुर्वेद में 'अति-गुरु' (बहुत भारी) और 'पिच्छिल' (चिपचिपा) माना जाता है। मैदा आंतों में चिपक जाता है। इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। पास्ता में इस्तेमाल होने वाला चीज 'अभिष्यंदी' गुण वाला होता है, जो शरीर के स्रोतों (Channels) में अवरोध पैदा करता है। इससे खाने को पोषक तत्वों का अवशोषण कम होता है।
चीज पास्ता खाने के नुकसान- Side Effects of Cheese Pasta
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि चीज पास्ता में दूध और नमक का मिश्रण होता है। आयुर्वेद के अनुसार दूध और नमक का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एक विरुद्ध आहार (incompatible food combinations) है। इससे पाचन खराब हो जाता और शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। जिसके कारण त्वचा, बाल और पित्त दोष से जुड़ी बीमारियां होती हैं।
चीज पास्ता में इस्तेमाल होने वाला चीज और मैदा दोनों ही स्वभान से ठंडे माने जाते हैं। चीज और पैदा पचाने में भारी और चिपचिपे होते हैं। इसे खाने से शरीर में कफ दोष बढ़ता है। इससे श्वसन संबंधी समस्याएं (जैसे साइनस या बलगम) हो सकती हैं।
आयुर्वेद में 'अग्नि' (पाचन शक्ति) को सभी बीमारियों की जड़ माना गया है। चीज पास्ता खाने से पाचन तंत्रिका धीमी हो जाती है। क्योंकि मैदा आंतों पर चिपक कर पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। इससे पेट में दर्द, कब्ज, एसिडिटी और मल के कड़ा होने की परेशानी होती है। पेट साफ न रहने पर मानसिक परेशानियां भी देखी जाती हैं।
चीज की प्रकृति चिपचिपी होती है। जब आप चीज पास्ता खाते हैं तो ये शरीर की छोटी-छोटी नलिकाओं (Channels) को ब्लॉक कर देता है, जिससे पोषक तत्वों का संचार रुक जाता है और वजन बढ़ने लगता है। चीज कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कई गुणा तक बढ़ जाता है।
चीज पास्ता खाने से ब्लड प्रेशर भी ट्रिगर होता है। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि चीज पास्ता खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
डॉ. रोहित साने का कहना है कि आयुर्वेद पूरी तरह से स्वाद का दुश्मन नहीं है, बल्कि यह संतुलन सिखाता है। अगर आप पास्ता के शौकीन हैं तो मैदे की बजाय सूजी (Semolina) या मल्टीग्रेन पास्ता का इस्तेमाल करें। पास्ता में काली मिर्च, सोंठ (सूखा अदरक), अजवाइन और दालचीनी जैसे मसाले डालकर पकाएं। पास्ता खाने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से पास्ता सही तरीके से पचता है और शरीर को बीमारियां भी कम होती है।
Highlights
आयुर्वेद में पास्ता को विरुद्धा आहार कहा गया है।
पास्ता में चीज और नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
पास्ता का मैदा आंतों में चिपक जाता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.