Side Effects of Carom Seeds: माउथ अल्सर होता है बार-बार, तो अजवायन कम खाएं, जानें इस मसाले के बाकी साइड-इफेक्ट्स

अजवायन का पाउडर, अजवायन का पानी और अजवायन की हरी पत्तियां खाने से फायदा होता है। लेकिन अजवायन (Carom Seeds) के साइड-इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं आप? जी हां, हर चीज़ की तरह अजवायन भी एक निश्चित मात्रा में ही खाया जा सकता है, वर्ना इसके साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 5, 2019 8:34 PM IST

पेट दर्द हुआ नहीं कि अजवायन (Carom Seeds) का नुस्खा आज़माने की सलाह घर के बुज़ुर्ग देने लगते हैं। दरअसल अजवायन है ही इतनी फायदे मंद कि हमारे देश में लोग इसपर काफी भरोसा करते हैं। पेट दर्द के अलावा, गैस, एसिडिटी, और अरूचि होने पर भी अजवायन का पाउडर, अजवायन का पानी और अजवायन की हरी पत्तियां खाने से फायदा होता है। लेकिन अजवायन (Carom Seeds) के साइड-इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं आप? जी हां, हर चीज़ की तरह अजवायन भी एक निश्चित मात्रा में ही खाया जा सकता है, वर्ना इसके साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। (Side Effects of Carom Seeds).

ज़्यादा अजवायन खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं (Side Effects of Carom Seeds):

माउथ अल्सर होता है बार-बार, तो अजवायन कम खाएं:

ज़्यादा अजवायन खाने से माउथ अल्सर या मुंह के छालों की समस्या हो सकती है। दरअसल अजवायन खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, यह गर्मी मुंह में छाले और सीने में जलन भी बढ़ाती है।

पेट फूलने और सिर दर्द जैसी परेशानियां है ज़्यादा अजवायन खाने का परिणाम:

एसिडिटी, ऐसी समस्या है जिससे राहत पाने के लिए लोग अजवायन का सेवन करते हैं। लेकिन ज़्यादा अजवायन खाने से एसिडिटी बढ़ जाती है। हायपर एसिडिटी से परेशान लोगों को उल्टी, ब्लोटिंग और सिर दर्द जैसी परेशानियां होती है। (Side Effects of Carom Seeds)

हार्ट रेट हो सकती है कम:

हायपर टेंशन या हाई ब्लड प्रेशर वालों को भी भोजन में अजवायन शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा में ना लिया गया तो इससे फायदे की बजाय नुकसान होगा। विभिन्न स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि अजवायन का अधिक सेवन हार्ट रेट पर असर करती है। इससे हार्ट रेट कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- घटाना है बेली फैट, तो खाएं अदरक , पेट की समस्याओं से भी मिलेगी राहत।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source