साफ-सुंदर देखकर खा लिया फल? जहरीला फल कर सकता है फूड प्वाइजनिंग, काटकर पता लगाएं फल जहरीला है या नहीं

अगर आप फल को उसके रंग-रूप को देखकर खरीद रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि अब फलों के रंग-रूप को निखारने के लिए कार्बाइड का प्रयोग हो रहा है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 23, 2021 8:41 PM IST

बारिश का मौसम में हमें अक्सर फलों के चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए क्योंकि इन दिनों फलों को प्राकृतिक नहीं बल्कि आर्टिफिशियल तरीके से पकाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि फल खाना हमारे लिए जरूरी है लेकिन गलत तरीके से पकाए गए फल सेहत के लिए हानिकारक होते हैं क्योंकि इस तरह के फलों के सेवन से पोषक तत्व नहीं मिलते हैं बल्किल शरीर के समग्र विकास को नुकसान पहुंचता है। बारिश के मौसम में फलों को पकाने के लिए खतरनाक रसायनों का प्रयोग किया जाता है, जो शरीर के लिए नुकसानदेह है। अगर आप फल को उसके रंग-रूप को देखकर खरीद रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि अब फलों के रंग-रूप को निखारने के लिए कार्बाइड का प्रयोग हो रहा है। आइए जानते हैं कैसे करें सही फल की पहचान।

कैसे पकाए जा रहे हैं फल?

मौजूदा वक्त में फलों के रंग-रूप को निखारने के लिए एथिलीन और एसिटिलीन जैसे हाइड्रोकार्बन का प्रयोग हो रहा है, जो फलों की ऑर्गेनोलेप्टिक गुणवत्ता (organoleptic quality) को बिगाड़ देते हैं। इसके अलावा जब किसी फल को इस तरीके से पकाया जाता है तो आप उसे अधिक मात्रा में खाते हैं, जो कैमिकल के परिणास्वरूप होता है।

​कितना हानिकारक है कार्बाइड केमिकल

फलों को उगाने में भले ही एथिलीन गैस मदद करती है लेकिन कैल्शियम कार्बाइड द्वारा पके फल आपके लिए बीमारियों का न्यौता हो सकते हैं। बता दें कि कैल्शियम कार्बाइड जहरीला और बहुत ही खतरनाक रसायन है, जिससे पकाए हुए फल का सेवन करने से स्वास्थ्य पर कई हानिकारक प्रभाव होते हैं।

​कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल से फल पर होने वाला प्रभाव

फलों को जब कैल्शियम कार्बाइड से पकाया जाता है तो उसका नेचुरल स्वाद खत्म हो जाता है साथ ही गुणवत्ता भी खराब हो जाती है। इस रसायन से फल बाहरी रूप से तो सुंदर बन जाता है लेकिन अंदर से बेस्वाद और फीका हो जाता है। इसके अलावा ऐसे फलों को काटने पर कभी-कभी फल हरा या कच्चा भी दिखाई देता है। कैल्शियम कार्बाइड के ज्यादा प्रयोग से फल बेस्वाद होने के साथ-साथ जहरीला भी बन जाता है।

पेट संबंधी होती है बीमारियां

कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल से अपच, उलटी, अनिद्रा, याददाश्त कमजोर होने से लेकर कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है। कार्बाइड पेट के अंदर म्यूकोसल ऊतकों को भी नष्ट कर देता है, जो आंतों के काम में बाधा पैदा करता है। पेट संबंधी समस्याओं के अलावा इस रसायन से कैंसर का जोखिम भी बढ़ता है। इस तरह के फल के सेवन से आप गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। जैसेः

1-कमजोरी

2-छाती और पेट में जलन

3-आंखों में जलन

4-भोजन निगलने में कठिनाई

5-गले में खराश

6-त्वचा पर अल्सर

7-खांसी

8-सांस की तकलीफ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.