दिन में 50 ml से ज्यादा शहद खाने पर होंगे शरीर को ये बड़े 5 नुकसान, दूध, काढ़ा और चाय बनाते वक्त रखें ध्यान

क्या आपने कभी सोचा है कि दूध, काढ़े या फिर चाय में मीठे के लिए शहद के कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं? इस लेख में हम आपको ऐसे 5 नुकसान के बारे में बता रहे हैं, जो अधिक शहद के सेवन से हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 7, 2021 11:36 AM IST

आयुर्वेद में शहद को एक बेहद ही असरदार औषधि की संज्ञा दी गई है और ये शुगर का बेहद ही हेल्दी विकल्प है। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए खराब साबित होता है ठीक शहद (side effect of honey) के साथ भी ये बात लागू होती है। बात करें शहद की तो इसे मधुमक्खियां फूलों के अमृत से बनाती हैं। शहद के अपने कई फायदे हैं और यह वजन घटाने में मदद के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। लेकिन जब से कोरोना फैला है तभी से इम्यूनिटी बढ़ाने वाले काढ़े और विभिन्न प्रकार की चाय में शहद की मात्रा बढ़ा दी गई है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दूध, काढ़े या फिर चाय में मीठे के लिए शहद के कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं? अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा भी हो सकता है तो हां आप बिल्कुल सही हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 नुकसान के बारे में बता रहे हैं, जो अधिक शहद के सेवन (side effect of honey) से हो सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है शहद (side effect of honey: increases blood sugar)

शहद, शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है। इसलिए, जब आप बहुत अधिक मात्रा में शहद का सेवन (side effect of honey) करते हैं तो यह आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत अधिक शहद का सेवन करना ब्लड शुगर लेवल में अचानक वृद्धि का कारण बन सकता है और ये उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

पेट की समस्या का कारण बन सकता है शहद

शहद का बहुत अधिक सेवन कब्ज जैसे पाचन संबंधी समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल शहद में फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कब्ज हो सकता है। आपका स्वास्थ्य भले ही दुरुस्त हो लेकिन शहद का अधिक सेवन इस समस्या का शिकार बना सकता है। इतना ही नहीं इससे सूजन या दस्त भी हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर एक बार में बहुत अधिक शुगर को नहीं पचा सकता है।

ब्लड प्रेशर को अचानक कम करता है शहद (side effect of honey: decreases blood sugar)

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है लेकिन जब आपका बीपी नार्मल हो और आप अधिक मात्रा में शहद का सेवन (side effect of honey) करते हैं तो आपका बीपी सामान्य से कम हो सकता है, जिसे हाइपोटेंशन कहा जाता है। लंबे समय तक ये स्थिति रहती है तो आपके दिल का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

वजन बढ़ाता है शहद

वजन बढ़ना हर किसी के लिए अच्छी खबर नहीं है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको शहद की मात्रा को कंट्रोल करने की जरूरत (side effect of honey) है। शहद में पाई जाने वाली अतिरिक्त कैलोरी, शुगर और कार्बोहाइड्रेट आपके वजन घटाने के लक्ष्य को बाधित कर सकती है।

दांत संबंधी समस्याओं का कारण बनता है शहद (side effect of honey: causes tooth problems)

बहुत अधिक शहद का सेवन करने से दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। यूएसडीए नेशनल न्यूट्रिएंट डेटाबेस के अनुसार लगभग 82 प्रतिशत शहद में शुगर ही होती है, जो आपके दांतों को नुकसान (side effect of honey) पहुंचाती है। इतना ही नहीं शहद चिपचिपा भी होता है, जो आरके दांतों पर चिपक जाता है और दांतों की सड़न को बढ़ाने का काम करता है।

कितना शहद सेफ है?

जब भी शहद का सेवन करें तो संयम रखें। दिन में लगभग 50 एमएल शहद आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। इन समस्याओं से बचने के लिए इससे अधिक मात्रा का सेवन न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source