एक्टर राजकुमार राव को खूब पसंद हैं राजमा-चावल, इस पंजाबी डिश के फायदे जान कहेंगे वाह

राजकुमार राव शाकाहारी हैं और वे राजमा-चावल खाना खूब पसंद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 9, 2024 10:19 PM IST

Rajma Chawal benefits: नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव लजीज खाने के मामले में कभी पीछे नहीं रहते। वह राजमा-चावल, आलू परांठा और चाट के स्वाद के दीवाने हैं उन्हें ये सब खाने का काफी शौक है। गुरुग्राम में पले-बढ़े राजकुमार राव (Rajkumar Rao को दिल्ली की गलियों में मिलने वाला लजीज खाना (Delhi Food) और स्ट्रीट फ्डूस का स्वाद बेहद पसंद है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि, मुझे दिल्ली का खाना (Delhi Food) सबसे बेहतरीन लगता है। श्रीकांत (Srikanth Hindi Film) फिल्म के एक्टर ने कहा, चूंकि मैं शाकाहारी हूं, इसलिए मुझे राजमा-चावल, आलू परांठा (Aaloo Paratha) और चाट (Chat) भी बेहद पसंद है।

पसंद है मुंबई का वड़ा-पाव भी

राजकुमार राव को वड़ा-पाव भी अच्छा लगता है। राजकुमार राव ने बताया, वड़ा-पाव (Vada Pav) का भी स्वाद अच्छा होता है... चूंकि मैं वड़ा-पाव खाकर बड़ा नहीं हुआ हूं, इसलिए उसके लिए टेस्ट उतना डेवलप नहीं हो पाया है। लेकिन, फिर भी ऐसी चीजें कई चीजें जो मुंबई (Mumbai foods) में मिलती हैं और जिनका मुझे खूब भाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई के फूड्स की अपनी खासियत है (Delhi Food Vas Mumbai food) और मुझे दोनों तक का फूड खाना पसंद है।

राजमा-चावल खाने के फायदे जान हो जाएंगे हैरान

राजमा एक प्रकार का दलहन या बीन है जो हेल्दी और स्वादिष्ट होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन के अलावा फास्फोरस और विटामिन B1 की मात्रा बहुत अधिक होती है। राजमा शाकाहारी लोगों के लिएएक बेहतरीन फूड है क्योंकि इसमें नॉन-वेज फूड्स की तरह ही प्रोटीन और विटामिन बी12 का कंटेट हाई होता है। राजमा की दाल या ग्रेवी को सफेद चावलों के साथ खाना लोगों को खूब पसंद आता है। आइए जानें इस पॉप्युलर डिश के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में-

कमजोरी दूर होती है

राजमा में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण यह मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है और शारीरिक कमजोरी दूर करता है। राजमा और चावलों में अलग-अलग तरह के अमिनो एसिड्स पाए जाते हैं। ये शरीर का पोषण करते हैं और शक्ति प्रदान करते हैं।

ब्लड शुगर लेवल करे कम

प्रोटीन से भरपूर फूड्स डायबिटिक्स के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि इससे उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है और राजमा खाने से पेट भी जल्दी भरता है। इसे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल धीमी गति से बढ़ता है और डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद होती है।

वेट लॉस

मोटापे से परेशान लोग अपनी डाइट में बेहिचक राजमा को शामिल कर सकते हैं। क्योंकि, राजमा शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, अमिनो एसिड्स और डाइटरी फाइबर का सोर्स है। ये सभी तत्व वेट लॉस डाइट में जरूरी होते हैं। फाइबर मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और प्रोटीन शरीर को शक्ति देता है। इस तरह आप स्वादिष्ट राजमा खाकर अपने वेट लॉस गोल की तरफ ध्यान दे सकते हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.