गर्मियों में लौंग, काली मिर्च या दालचीनी जैसे मसाले खाने चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

सर्दियों में लोग गर्म मसालों का उपयोग खूब करते हैं। लेकिन, क्या गर्मी के मौसम में गर्म मसाले खा सकते हैं?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 16, 2026 11:47 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Garm Masale: गर्म मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें वे सभी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से दूर रखने के लिए जरूरी होते हैं। गर्म मसाले खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, खाने को स्वादिष्ट भी बनाते हैं। यही वजह है कि कई लोग सर्दियों में गर्म मसालों का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, गर्मियां शुरू होते ही गर्म मसालों का उपयोग करना बंद कर देते हैं। क्या वाकई गर्म तासीर वाले मसाले जैसे लौंग, काली मिर्च और दालचीनी इस मौसम में नहीं खाने चाहिए? आइए,  रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि गर्मियों में गर्म मसाले खाने चाहिए या नहीं (Garmi me Garm Masale Khaye ya Nahi)?

गर्मियों में लौंग, काली मिर्च या दालचीनी जैसे मसाले खाने चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि लौंग, काली मिर्च और दालचीनी जैसे मसालों की तासीर बेहद गर्म होती है। गर्मियों में इनका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसलिए गर्मी के मौसम में इन मसालों का सेवन बेहद कम मात्रा में करना चाहिए। इनके ज्यादा सेवन से डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

क्या गर्म मसालों का सेवन पूरी तरह बंद कर देना चाहिए?

नहीं, गर्म मसालों का सेवन पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं होती है। मसालों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। गर्म मसालों के सेवन से पाचन को सुधारने में मदद मिलती है। हालांकि, आपको गर्म मसालों से पूरी तरह परहेज करना जरूरी नहीं है। आप कम मात्रा में सब्जी, दाल या पुलाव आदि में गर्म मसालों का उपयोग कर सकते हैं।

गर्मी में लौंग, काली मिर्च और दालचीनी का कितना सेवन करें?

  • गर्मी के मौसम में आपको सिर्फ 1-2 लौंग का सेवन करना चाहिए।
  • काली मिर्च को सब्जी या दाल में चुटकीभर इस्तेमाल कर सकते हैं। चाय में काली मिर्च का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

ये लोग न करें गर्म मसालों का सेवन

  • अगर आपको पहले से ही एसिडिटी, पेट और सीने में जलन जैसी समस्याएं रहती हैं तो गर्म मसालों का सेवन न करें।
  • आयुर्वेद के अनुसार, पित्त प्रकृति के लोगों को गर्म मसालों का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को गर्म मसालों का सेवन बेहद कम मात्रा में करना चाहिए।
  • बवासीर या कब्ज जैसी समस्याओं में गर्म मसालों का सेवन न करें।

Highlights:

  • गर्म मसाले एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या बढ़ा सकते हैं।
  • इस मौसम में गर्म मसालों का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।
  • गर्म मसाले पेट में गर्म बढ़ाकर बीमारी का कारण बन सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या गर्मी में गर्म मसालों का काढ़ा पी सकते हैं

इस मौसम में आपको गर्म मसालों का काढ़ा पीने से बचना चाहिए।

गर्मी के लिए ठंडी तासीर के मसाले कौन से हैं?

धनिया, हरी इलायची और सौंफ की तासीर ठंडी होती है।

क्या गर्मियों में गर्म मसाले खा सकते हैं?

जी हां, गर्मी के मौसम में गर्म मसाले जैसे काली मिर्च, लौंग, अदरक, लहसुन आदि का सेवन किया जा सकता है लेकिन बेहद कम मात्रा में।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.