
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dr. Sanjay Gupta
Kidney stones
गलत खानपान के कारण इन दिनों युवाओं में किडनी स्टोन की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है। जब किसी व्यक्ति को किडनी स्टोन होता है तो उसके मन में अक्सर यह सवाल आता है कि कौन-से फल खाने चाहिए और कौन-से नहीं। इन्हीं फलों में एक है केला। कई लोग मानते हैं कि केला किडनी स्टोन बढ़ा सकता है, जबकि मुझको तो ऐसा लगता है कि किडनी स्टोन में केला बहुत फायदेमंद होता है। मेरी ही तरह कई लोग हैं जिन्हें इस बात को लेकर कंफ्यूजन हैं कि किडनी स्टोन में केला खाना चाहिए या नहीं, तो आज इस आर्टिकल में हम रिसर्च और डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर इसके बारे में जानेंगे।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट बताती है कि किडनी स्टोन मिनरल्स और नमक से बने कठोर कण होते हैं। मिनरल्स और नमक मिलाकर किडनी में जमा होकर पथरी का रूप ले लेते हैं। सबसे सामान्य प्रकार कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन होते हैं। इसके अलावा यूरिक एसिड, स्ट्रूवाइट और सिस्टीन स्टोन भी पाए जाते हैं।
मेडिसिन नेट की रिसर्च कहती है कि केले में पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम से भरपूर फूड किडनी स्टोन बनने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। पोटैशियम पेशाब के जरिए कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और किडनी स्टोन बनने की संभावना धीरे- धीरे कम हो जाती है। इसके साथ ही, कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन सबसे अधिक पाए जाते हैं। ऐसे मरीजों को आमतौर पर हाई ऑक्सालेट वाले फूड सीमित करने की सलाह दी जाती है। केले में कम ऑक्सालेट वाला फल माना जाता है।
केले में मौजूद विटामिन B6 शरीर में ऑक्सालेट बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। रिसर्च बताती है कि पर्याप्त मात्रा में विटामिन B6 कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन बनने के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. संजय गुप्ता बताते हैं कि किडनी स्टोन के मामले में केला खाना बिल्कुल सुरक्षित होता है। अगर किसी व्यक्ति को किडनी स्टोन है तो वो केला खा सकता है। लेकिन सावधानी के साथ। किडनी स्टोन के मरीजों को सीमित मात्रा में ही केला खाना चाहिए।
डॉ. संजय गुप्ता बताते हैं कि किडनी स्टोन के मरीज सामान्य रूप से केला खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को किडनी स्टोन की समस्या है तो उसे किसी प्रकार के कैल्शियम या कोई भी अन्य सप्लीमेंट का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: किडनी स्टोन की समस्या में केला खाना चाहिए या नहीं, यह पूरी तरह से व्यक्ति पर निर्भर करता है। केला खाने के बाद आपको किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें। किडनी स्टोन की समस्या में केला खाना चाहिए या नहीं इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।