क्‍या डायबिटीज में नट्स खाने चाहिए? क्‍या हैं फायदे या नुकसान

अकसर डायबिटीज के मरीज यह जानना चाहते हैं कि उन्‍हें नट्स खाने चाहिए या नहीं ? आइए जानते हैं कि उन्‍हें कितने और किस तरह के नट्स खाने चाहिए।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 27, 2019 12:42 PM IST

डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बड़ी समस्‍या यह होती है कि उनका शुगर लेवल कभी भी बढ़ जाता है। साथ ही ज्‍यादा परहेज करने पर यह कभी भी डाउन हो सकता है। इसलिए इसमें आहार पर बहुत ध्‍यान रखना होता है। अकसर डायबिटीज के मरीज यह जानना चाहते हैं कि उन्‍हें नट्स (Nuts in diabetes) खाने चाहिए या नहीं ? आइए जानते हैं कि उन्‍हें कितने और किस तरह के नट्स खाने चाहिए।

खतरनाक है डायबिटीज

निष्क्रिय जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण ज्‍यादातर लोग अब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज दुनिया भर में फैल रही महामारियों में से एक है। यह शरीर पर इतनी बुरी तरह आघात करती है कि इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। दवाओं के साथ-साथ इसमें आहार का भी बहुत महत्‍व होता है। आइए जानें कि डायबिटीज डाइट में कौन से नट्स (Nuts in diabetes) शामिल किए जाने चाहिए।

डायबिटीज में खा सकते हैं ये तीन तरह के नट्स (Nuts in diabetes)

diabetes diet, Nuts in diabetes, control sugar level, almond benefits in diabetes, cashew nut health benefits, wallnut benefits. healthy nuts. आप डायबिटीज में भी बादाम का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज में भिगोए हुए बादाम का सेवन करना ज्यादा पोषण होता है। © Shutterstock

बादाम (Nuts in diabetes)

इसे आप ऑलराउंडर नट मान सकते हैं। बादाम हर स्थिति में स्वातस्य्यं वर्धक माना गया है। आप डायबिटीज में भी बादाम का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज में भिगोए हुए बादाम का सेवन करना ज्यादा पोषण होता है। बादाम का सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल के एकदम बढ़ जाने की समस्या नियंत्रित होती है और एक अध्ययन के मुताबिक बादाम खाने से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है। जिससे ब्ल्ड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

काजू (Nuts in diabetes)

काजू एक लो फैट मेवा है, जिसमें 75 फीसदी फैट ओलिक एसिड होता है। जिसे मोने सेचुरेटिड फैट के तौर पर भी जाना जाता है। यह शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है। नियमित रूप से और सीमित मात्रा में यदि आप काजू का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड डीजीज से बचने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज में काजू खाना सु‍रक्षित है। बस ध्‍यान रखें कि आप इन्‍हें तलकर यानी फ्राई करके न खाएं। बल्कि कच्‍चे काजू खाना ही आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ठीक होता है।

अखरोट (Nuts in diabetes)

इसमें एंटीऑक्सिडेंट तो पाया ही जाता है, साथ ही इसमें अन्य नट की तुलना में सबसे अधिक हेल्दी ओमेगा 3 फेटी ऐसिड भी होता है। हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर अखरोट डायबिटीज में भी फायदेमंद माना गया है। अखरोट एक असाधारण पौष्टिक नट है। अखरोट में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है और इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। अखरोट टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण है मोटापा, इस तरह करें कंट्रोल

सेहत के लिए इस तरह करें तांबे का उपयोग, बचेंगे रहेंगे बीमारियों से

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source