
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : August 10, 2025 2:20 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Dates ke Fayde: खजूर औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो स्किन और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। खजूर की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए ज्यादातर लोग सर्दियों में खजूर का सेवन करते हैं। हालांकि, गर्मियों में खजूर का सेवन अधिक मात्रा में नहीं किया जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि खजूर को मानसून में खा सकते हैं या नहीं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में-
जी हां, आप मानसून में खजूर का सेवन कर सकते हैं। मानसून में खजूर खाना बेहद फायदेमंद होता है। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप मानसून में खजूर खाएंगे, तो इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी और कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलेगी।
मानसून में खजूर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। अगर आप इस मौसम में नियमित रूप से खजूर का सेवन करेंगे, तो इससे मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
पुरुषों की सेहत के लिए खजूर बेहद फायदेमंद होते हैं। खजूर पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह ऊर्जा के स्तर में भी सुधार करता है।
अगर आप रोजाना एक महीने तक खजूर का सेवन करेंगे, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। खजूर खाने से पाचन में सुधार होता है और हड्डियां मजबूत बनेंगी।
अगर आपको खजूर से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, अगर आपको किडनी या हार्ट हेल्थ से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो इस स्थिति में भी खजूर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खजूर में कार्ब्स, फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं। खजूर में विटामिन बी6, पोटैशियम और आयरन पाए जाते हैं।