क्या आप भी तरबूज को फ्रिज में ठंडा कर के खाते हैं, तो जान लीजिये इसके नुकसान और तरबूज को ठंडा करने का सही तरीका

तरबूज खाने से काफी सारे लाभ मिल सकते हैं, लेकिन अगर इसे गलत तरीके से स्टोर करके रखा जाए तो यह आप के बीमार होने का कारण भी बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 2, 2022 8:20 PM IST

गर्मियों में तरबूज और खरबूज जैसे फलों का सेवन करना काफी अच्छा लगता है। इन फलों के स्वास्थ्य लाभ भी काफी होते हैं। यह शरीर में पानी की कमी पूर्ति करने में लाभदायक हैं। लेकिन इस मौसम में हर कोई केवल ठंडी चीजें ही खाना या पीना पसंद करते हैं फिर चाहे वह फल ही क्यों न हो। इसके लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, जबकि फ्रिज की चीजों का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है फिर चाहे वह तरबूज ही क्यों न हो। इसलिए आपको इसे ठंडे करने का कोई और तरीका खोजना चाहिए जो आपके लिए सुरक्षित हो और आपको खाने के बाद मजा भी आए।

ऐसे करें तरबूज को ठंडा

ज्यादा गर्मी के मौसम में तरबूज को मटके के पानी में भिगो कर रख दें। इसे लगभग 3 से 4 घंटों के लिए ऐसे ही रहने दे। ऐसा करने से तरबूज के अंदर मौजूद गर्माहट खत्म हो जाती है और वह आपको ज्यादा गर्म नहीं महसूस होगा। ऐसा करने से उसके किसी पौष्टिक तत्व पर भी प्रभाव नहीं पड़ता है इसलिए आपको फ्रिज में तरबूज रखने की बजाए पानी में भिगो कर रख देना चाहिए।

फ्रिज में तरबूज को क्यों नहीं रखना चाहिए?

तरबूज को फ्रिज में रखने से धीरे धीरे उसमें मौजूद पौष्टिक तत्व कम होने लगते हैं। अगर उसे काट कर फ्रिज में रखा जाए तो इससे फूड प्वाइजनिंग होने का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कटे हुए तरबूज में वैसे बैक्टेरिया उत्पन्न होना शूरू हो जाते हैं जो पेट के लिए हानिकारक होते हैं।

तरबूज खाने से काफी सारे लाभ मिल सकते हैं, लेकिन अगर इसे गलत तरीके से स्टोर करके रखा जाए तो यह आप के बीमार होने का कारण भी बन सकता है, इसलिए आपको इसे ताजा ताजा ही खाना चाहिए और काट कर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source