Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियों के मौसम को हर कोई इन्ज्वॉय करता हैा फिर चाहे वह मौसम हो या फिर फूड होा सर्दियों की गर्मागर्म चाय का कप, मूंगफली, गाजर का हलका और जूसी संतरे, ये सर्दियों में मिलने वाली कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें लोग खूब चाव से खाते हैं। हालांकि जो लोग डायबिटीजके मरीज होते हैं उन्हें अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती हैा अन्यथा उनका ब्लड शुगर लेवल बढ् सकता हैा अब सवाल यह उठता है कि क्या टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों द्वारा संतरा खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? क्या वाकई टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को संतरा नहीं खाना चाहिए? आइए जानते हैं क्या है-
जी हां, सर्दियों के मौसम में डायबिटीज के मरीज संतरा खा सकते हैं मधुमेह रोगियों को ऐसे खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है जो फाइबर से भरपूर होते हैं और मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं। संतरे फाइबर से लैस होते हैं और इसकी GI रेंज 40 -50 के बीच होती हैा साथ ही, इस फल में प्राकृतिक शुगर होती है, जो कि मधुमेह रोगियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
डायबिटीज रोगियों को डॉक्टर द्वारा संतरा खाने की इजाजत मिल सकती है लेकिन आर्टिफशिल जूस पीने की नहींा इसलिए संतरे का पैक्ड जूस पीने से बचें क्योंकि इसमें आर्टिफिशियल शुगर और प्रिजरवेटिव होतेहैं, जोडायबिटीज रोगियों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होते हैं
संतरा खाने से इम्युनिटी काफी बूस्ट होती हैा इसमें मौजूद विटामिन सी तत्व शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता को मजबूत कर बीमारियों से लड्ने में मदद करते हैं। सर्दियों में हमारा शरीर बीमारियों के संपर्क में जल्दी आ जाता हैा ऐसे में संतरे के रूप में विटामिन सी का सेवन शरीर को मजबूत बनाता हैा साथ ही संतरा गट हेल्थ को मजबूत करने के साथ ही हार्ट हेल्थ को भी मजबूत बनाता हैा
1. संतरा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता हैा यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता हैा
2. संतरा नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है, खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता हैा संतरे में उच्च फाइबरऔर विटामिन C पाया जाता है इसको खाने से जल्दी से भूख नहीं लगती है जिससे वजन नहीं बढ़ता हैा
3. संतरे में विभिन्न पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में होते हैं। इसकी बड़ी खूबी यह है कि इसमें कैलोरीज काफी कम होती हैा किसी भी प्रकार का सैच्यूरेटेड फैट या कोलेस्ट्रॉल संतरे में नहीं होता हैा इसके विपरीत इसे खाने से डायटरी फायबर मिलता है जो इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में सहायक होता हैा
4. संतरा डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए टॉनिक की तरह काम करता हैा संतरे में सबसे अधिक मात्रा होती है विटामिन सी की, यह एक सिट्रस फ्रूट है और इस प्रकार के फ्रूट्स विटामिन सी की अच्छे स्त्रोत होते हैं।
5. आंखों के लिए लाभकारी विटामिन ए इसमें अच्छी मात्रा में मिलता हैा संतरे में एन्टी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती है और यह हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेन्स को बनाए रखने में मदद करता हैा