
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 3, 2024 7:43 PM IST
Eating Eggs In Summer:गर्मियों के मौसम में खानपान सर्दियों और बरसात के सीजन से अलग होना चाहिए क्योंकि इस मौसम में शरीर को पोषण से जुड़ी जरूरतें अलग होती हैं। गर्मियों के मौसम में आपको ऐसे फूड्स खाने की सलाह दी जाती है जो पौष्टिक होने के साथ-साथ शरीर का तापमान कम रखें। लेकिन, अंडा एक ऐसा फूड है जिसके सेवन को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूजन में रहते हैं कि क्या गर्मियों में यह खाना चाहिए या नहीं।
वहीं कुछ लोग गर्मियों में अंडों का सेवन अधिक करते हैं क्योंकि प्रोटीन की मात्रा अंडों में अधिक होती है। लेकिन, अंडे का सेवन अधिक करने से भी कुछ नुकसान (side effects of eating egg in summer season) हो सकता है। इस लेख में जानते हैं कि गर्मियों में अंडे का सेवन कितनी मात्रा मां करना चाहिए और गर्मियों में अंडा खाने से शरीर को क्या फायदे या नुकसान हो सकते हैं। (effects of eating eggs in summer season in hindi)
जैसा कि गर्मियों के सीजन में उमस और गर्मी अधिक महसूस होती है और इसीलिए लोगों को पसीना बहुत अधिक होता है। वहीं, अंडें की तासीर गर्म होने के कारण कुछ लोगों के लिए अंडा खाने से बहुत अधिक गर्मी होती है। वहीं, कुछ लोगों को थोड़ी-बहुत तकलीफ होती है। गर्मियों में अंडा खाने से कुछ लोगों को बेचैनी और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएंहो सकती हैं। इसीलिए, लोगों को गर्मियों में अंडा संभलकर खाने की सलाह दी जाती है। इसी तरह अगर आप प्रोटीन के लिए अंडा खाते हैं तो भी आपको कम मात्रा में ही अंडा खाना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में प्रोटीन का अधिक सेवन करने से डाइजेशन बिगड़ सकता है और लोगों को परेशानी हो सकती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मियों में अंडे का सेवनसुबह के नाश्ते में करना सबसे अच्छा हो सकता है। सुबह पाचनशक्ति तेज होती है जिससे आपके शरीर को अंडों के पोषक तत्वों के इस्तेमाल में काफी मदद हो सकती हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.