hamburger icon
A
Read in English

क्या रात में दही खाना चाहिए? डाइटिशियन की ये है सलाह 

क्या तबियत खराब होने के डर से आप रात में दही नहीं खाते। एक्सपर्ट से जानिए क्या रात में खाना चाहिए या नहीं और रात में दही खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 17, 2025 2:06 PM IST

Consuming curd in night health effects: मौसम बदल रहा है और ऐसे में लोगों को अपने खान-पान में भी बदलाव करने की जरूरत होती है। मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन्स का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डेली डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना महत्वपूर्ण है जो आपके शरीर के तापमान को संतुलित रखें और आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी भारी ना रहे। गर्मियों में ठंडी तासीर वाले फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए, गर्मियों में दही का सेवन (Garmiyon mein dahi ka sevan) किया जाता है। दही से बना रायता, लस्सी और छाछ जैसी चीजों को सेवन गर्मियों में खूब किया जाता है। विशेषकर लंच के बाद एक गिलास छाछ पीने से (Chaas peene ke fayde) डाइजेशन बढ़ता है और पेट की समस्याएं कम होती हैं। लेकिन, क्या लंच की तरह की डिनर में भी दही का सेवन किया जा सकता है और क्या रात में दही खाने से सेहत को नुकसान (Raat mein dahi khane ke nuksan) होता है, आइए जानते हैं डायइटिशियन से।

रात में दही खाने से क्या होता है ?-Raat mein dahi khane se kya hota hai

गर्मियों में दही खाना स्वास्थ्य के लिए फायदमेंद माना जाता है। दही खाने से डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है, बालों और स्किन हेल्थ में सुधार होता है। दही में कैल्शियम (Calcium) और प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, फास्फोरस, विटामिन बी 12 (Vitamin B12) और पोटैशियम पाया जाता है। दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक है जो गट की हेल्थ को सुधारता है और इससे डाइजेशन भी ठीक रहता है।

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन डॉ. शिल्पा मित्तल (Dr. Shilpa Mittal, Dietician And Nutritionist) कहती हैं, "दही खाते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि दही हमेशा फ्रेश हो। खट्टा दही या पुराना दही खाने से कुछ लोगों को तकलीफ हो सकती है और उन्हें सर्दी-खांसी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। दही जितना ताजा होगा उसमें प्रोबायोटिक्स की मात्रा भी उतनी ही अच्छी होगी।" शिल्पा मित्तल सलाह देती हैं कि, "गर्मियों में आप रात में भी दही खा सकते है क्योंकि, यह शरीर के टेम्परेचर को ठीक रखता है और इससे आपका खाना भी आसानी से पच जाता है। इससे रात में होने वाली समस्याएं जैसे अनिद्रा, अपच और एसिडिटी जैसी परेशानियां भी कम होती हैं।"

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।