क्‍या 35 की उम्र के बाद पनीर खाना छोड़ देना चाहिए?

स्त्री हों या पुरुष दोनों में ही 35 वर्ष की उम्र के बाद कई तरह के बदलाव होते हैं, ऐसे में शरीर की जरूरत के हिसाब से ही डायट भी तय होनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : January 16, 2019 3:48 PM IST

पनीर को दूध को फाड़ कर बनाया जाता है। इसको बनाते समय बचा हुआ पानी "वे प्रोटीन" होता है। आमतौर पर पनीर बनाते समय बचे इस पानी को लोग फेंक देते हैं, लेकिन अगर आपको अधिक प्रोटीन की मात्रा लेनी है, तो इस पानी को फेंकने के बजाए इसका इस्तेमाल करें। पनीर दरअसल कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स और प्रोटीन से बना होता है। पनीर में थोड़ी मात्रा में कार्ब, प्राटीन और फैट्स होते हैं। तो पनीर न तो पूरी तरह प्रोटीन और न ही फैट का ही स्रोत माना जा सकता है। अगर पनीर को संतुलित मात्रा में खाया जाए तो मोटापा बढ़ाए बिना आप फिट रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  ज्‍यादातर महिलाएं हैं एनीमिया की शिकार, जानिए शरीर में कितना हीमोग्‍लोबिन होना है जरूरी

शाकाहारियों के लिए है जरूरी

अच्छी सेहत और समग्र शारीरिक विकास के लिये शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलना आवश्यक है। मांसाहारी लोग मीट से इसकी पूर्ति कर लेते हैं, जबकि शाकाहारी लोग दालों और पनीर आदि से प्रोटीन की जरूरत पूरी करते हैं। खासतौर पर भारतीय खाने में पनीर की अपनी एक खास जगह है।

यह भी पढ़ें - भारत में बढ़ रहा है शाकाहार के प्रति रुझान, जानें इसके पांच बड़े फायदे

diet-after35 स्‍त्री हो या पुरुष इस उम्र तक आते, दोनों ही की जीवनशैली में फि‍जिकल वर्क पहले की तुलना में कम हो जाता है। ©Shutterstock.

क्‍या 35 की उम्र के बाद पनीर खाना चाहिए

पैंतीस वर्ष की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव होते हैं। ये बदलाव बहुत हद तक हमारी जीवनशैली से भी जुड़े हैं। स्‍त्री हो या पुरुष इस उम्र तक आते, दोनों ही की जीवनशैली में फि‍जिकल वर्क पहले की तुलना में कम हो जाता है। ऐसे में डायट को भी उसी अनुसार बदलाव की जरूरत होती है।

यह भी पढ़़े़ें – दाल-चावल खाने के ये फायदे जान लेंगे, तो डिनर में नहीं खाएंगे सूप और सलाद

यह भी रखें ध्‍यान 

पनीर को वर्कआउट करने के पहले या बाद में नहीं खाना चाहिये,  क्‍योंकि इन समयों पर पनीर खाने से शरीर में इसका फैट जमा नहीं होता और प्रोटीन अवशोषित हो जाता है। पनीर को रात को सोने से दो घंटे पहले भी खाया जा सकता है। सोते समय हमारी मासपेशियां और लंबाई थोड़ी सी बढ़ जाती है, जिसके लिये हमारे शरीर को प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पनीर खाना एक अच्‍छा विकल्प होता है। लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिये।

जरूरत से ज्‍यादा है नुकसानदायक

पनीर खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पनीर खाना आपके लिये नुकसानदेह भी हो सकता है। पनीर में प्रोटीन के साथ-सात उच्च मात्रा में संतृप्त वसा भी होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए खतरा भी पैदा कर सकता है। साथ ही अगर आप वजन कम करना चाहती/चाहते हैं तो भी पनीर ज्यादा न खाएं।

Raw-paneer डिनर की बजाए लंच में पनीर लेना आपके लिए ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍यकर होगा! ©Shutterstock.

कच्‍चा पनीर है बेहतर

अगर आप 35 की उम्र पार कर चुके हैं, तो पनीर टिक्‍का का स्‍वाद लेने की बजाए कच्‍चा पनीर या सिका हुआ पनीर खाना ही आपके लिए बेहतर है। डिनर की बजाए लंच में पनीर लेना आपके लिए ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍यकर होगा क्‍योंकि इस दौरान आपके शरीर को इसे पचाने का समय मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें - सूखे मेवों में खुबानी भी है खास, जानें इसके फायदे

सबसे पौष्टिक डेयरी उत्‍पाद

पनीर डेरी प्रोडक्‍ट का सबसे स्‍वस्‍थ और स्‍वादिष्‍ट उत्‍पाद है पनीर, प्रोटीन का सबसे उत्‍तम स्रोत है, खासतौर पर वैजिटेरियन खाने वालों के लिये। माना जाता है कि पनीर सेहत के लिये बेहद लाभदायक होता है और मोटापा भी नहीं बढ़ाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.