सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फुड, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इनके फायदे

Winter Foods In Hindi: न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल सर्दियों के 5 लोकप्रिय खाद्य पदार्थ शेयर किया है जो हमारे स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 6, 2023 11:23 PM IST

जैसे-जैसे मौसम बदलता है हमारा खान-पान भी उसी के अनुसार बदलने लगता है और यह जरूरी भी है क्योंकि खानपान और मौसम का गहरा जुड़ाव है। जब आप मौसम के अनुकूल खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो आपको इसका फायदा भी मिलता है। इससे न सिर्फ आप बीमारियों से बचते हैं बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी दूर होती है। जैसा कि हम सभी इस बढ़ती ठंड को अच्छे से महसूस कर रहे हैं। ऐसे में हमें अपनी डाइट में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जो हमारे लिए लाभदायक हो। ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से बता रही हैं जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट नमामि अग्रवाल। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम रील के माध्यम से 5 बेहतरीन विंटर फूड के बारे में बताया है।

वह लिखती हैं, "सर्दी आ गई है, इसे पसंद करें या नहीं... हम सभी को इस मौसम में मिलने वाला खाना बहुत पसंद है। जब भी हम स्वस्थ खाने की बात करते हैं, तो हम हमेशा इस बात की चिंता करते हैं कि सर्दियों के व्यंजन खाएं या नहीं। ठीक है, यहां मैं आपके लिए इसे सरल बना रही हूं।"

1. पिन्नी

यह आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर। यह आपके शरीर को गर्म रखता है! इसलिए जब सूरज निकलेगा तो आपको ठंड का अहसास नहीं होगा।

2. गजक

तिल और गुड़ से बना गजक बहुत फायदेमंद होता है, यह कैल्शियम और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन से भरपूर होता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट है।

3. देसी घी

देसी घी एक बेहतरीन सुपरफूड है, जो अच्छे वसा के लिए जाना जाता है। देसी घी जोड़ों को चिकनाई देती है और आपको गर्म रखती है।

4. मक्की की रोटी और सरसो का साग

विटामिन ए, सी, के और बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है। इसमें आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है। यह आपके शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और ग्लूटेन फ्री है।

5. हरी सब्जियां

''मैं हमेशा यही कहती हूं कि मौसमी सब्जियां खाओ। सर्दियां सबसे अद्भुत ताज़ी उपज होती हैं, इसलिए इसका अधिकतम लाभ उठाएं!"

View this post on Instagram

A post shared by Nmami (@nmamiagarwal)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source