बुखार में केला खाना चाहिए या नहीं ?

जब हमें बुखार या सर्दी हो जाता है, तो हमारे शरीर की ताकत काफी हद तक कम हो जाती है। इसके कारण हमें बहुत कमज़ोर भी महसूस होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : July 6, 2019 7:33 PM IST

सर्दी और बुखार के समय में, कोई भी फल हमारे शरीर को फिर से पहले जैसा बना सकता है। लेकिन केला एक फल जिसका हमारे शरीर पर, ऐसी स्थिति में, बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। सभी फल से हमारी सेहत अच्छी हो जाती है, लेकिन केले में कुछ खास है।

जब हमें बुखार या सर्दी हो जाता है, तो हमारे शरीर की ताकत काफी हद तक कम हो जाती है। इसके कारण हमें बहुत कमज़ोर भी महसूस होता है। इसलिए ऐसी स्थिति में फल खाना और पानी पीना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। फलों में से, केला हमारे शरीर को सबसे ज़्यादा फायदा करता है। इस फल में ऐसे कई सारे तत्व हैं जो हमारे स्वस्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

टाइफाइड बुखार होगी जड़ से खत्म, आजमाएं ये 7 उपाय।

केले में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। इससे हमारे शरीर को बहुत ताकत मिलती है, और हमारे शरीर में एक नयी ऊर्जा पैदा होने लगती है। इसमें बहुत सारा पोटैशियम, और अन्य दूसरे मिनरल्स भी होते हैं जो हमारे शरीर को संतुलित बनाने में काफी मदद करते हैं।

बुखार, खांसी, मतली हो तो कराएं स्वाइन फ्लू की जांच।

लेकिन अगर हमें बुखार के समय विटामिन सी की कमी हो जाए, तो केला सही फल नहीं है क्योंकि केले में बहुत कम विटमिन सी होता है। अगर आप फिर भी केला खाना चाहते हैं, तो उसके साथ नारंगी और कीवी जैसे फल खाना ज़रूरी होता है, जिस में काफी विटामिन सी होता है।

fever-and-Vitamin-Cबुखार में Vitamin-C की कमी और केले का सेवन। ©Shutterstock.

जब बच्चे को हो वायरल बुखार तो इन बातों पर ध्यान दें। 

केले में बहुत सारा पानी का तत्व भी होता है। जैसा की शुरुआत में बताया गया, बुखार के समय में बहुत सारा पानी पीना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए केला खाने से, हमारे शरीर के खोए हुए मिनरल्स भी लौट आते हैं।

‘गिलोय’ बुखार समेत इन 4 बीमारियों को जड़ से करता है दूर।

इस एक फल में इतने सारे गुण हैं, जो हमारे बुखार का इलाज कर सकते हैं। ये हमारी सेहत को बेहतर और स्वस्थ बनाते हुए, हमारे शरीर के खोए हुए तत्व हमें वापस लौटा देता है। ये फल बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी पर काम करता है, और धीरे-धीरे उन पर अपने फायदे जताता है।

बार-बार मौसमी बुखार होना अच्छा है, आप बच सकते हैं इस जानलेवा बीमारी से। 

केले को खाना बहुत आसान होता है। बिना काटे, बिना धोए, हम केले को ऐसे ही खा सकते हैं, सिर्फ उसे छील कर। ये और भी अच्छी बात हो जाती है क्योंकि जब हमें बुखार होता है, कमज़ोरी के कारण हमें कुछ काम करने का मन नहीं करता है। ऐसे में केले जैसे फल को दो मिनट में छीलकर खाना, हमारे लिए बहुत आसान हो जाता है।

बुखार से राहत के लिए पीएं जवाकुसुम की चाय।

रोज़ाना केला खाने से, हमें सर्दी और बुखार होने के बहुत ही कम संभावना होती है। केला हमारे शरीर के रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, जिसके कारण हमारे शरीर की ताकत बढ़ जाती है, और अलग-अलग प्रकार के रोग से हम दूर रहते हैं। इसलिए हर रोज़ एक या दो केले खाना हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है, खासकर की तब जब हमें बुखार हुआ हो।

टाइफॉइड बुखार के 5 आसान घरेलू नुस्खे, आप भी जरूर करें ट्राई।

बुखार में क्या-क्या करें ?

घर पर आराम करना बहुत ज़रूरी होता है। जब हमारा शरीर पहले से कमज़ोर और थका हुआ हो, तो हमें उसे और थकाना नहीं चाहिए। बल्कि हमें अपने शरीर को काफी आराम देना चाहिए, जिससे हम में फिर से थोड़ी ताकत आ जाए।

बुखार, जोड़ों के दर्द और स्किन के दाग-धब्बे का रामबाण इलाज है जट्रोफा औषधि।

बहुत सारा पानी पीना बहुत अवश्यक है। उसके अलावा, गरम-गरम सूप, और ताज़े फल के जूस से भी हमारा बुखार उतर सकता है, और आगे भी हमसे दूर रहता है।

डेंगू बुखार में असरदार हैं ये 4 घरेलू उपाय।

गरम पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से हमारे गले को काफी आराम मिलता है, और साथ ही हमारे शरीर में बुखार के बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। इससे हमारे शरीर के इंफेक्शन कम हो जाते हैं, और हमारी सेहत स्वस्थ और बेहतर हो जाती है। गरम पानी से हमें रोज़ कुल्ला करना चाहिए। ये हमारे मुँह और गले के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।

मेटाबॉलिज्म को करना है बूस्ट तो अपनाएं ये आसान 8 उपाय।

सर्दी के मौसम में स्किन पर लगाएं यह सिरम बढ़ने लगेगा गोरापन।

सोते वक्त नींद में ही अचानक ठंड क्यों लगने लगती है ? जानें मुख्य कारण।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source