क्या डायबिटीज में पनीर खाना चाहिए? जानें प्रोटीन रिच फूड खाने से शुगर लेवल पर क्या होता है इफेक्ट

पनीर (paneer) के सेवन से पहले भी लोगों को डर लगता है कि कहीं इससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ ना जाए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 5, 2023 4:08 PM IST

Is Paneer Beneficial For Diabetics: डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रेंज में रखने के लिए डायबिटिक्स को अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि खाने-पीने की चीजों में मौजूद नेचुरल शुगर, फैट और कार्ब्स ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसीलिए, लोगों को बहुत ही सावधानी से फूड्स का सेवन करना चाहिए। यही वजह है कि कई बार दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसी हेल्दी चीजों का भी सेवन करते समय लोगों को ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की चिंता सताती है। खासकर भारतीय घरों में पसंद किए जाने वाले पनीर (paneer) के सेवन से पहले भी लोगों को डर लगता है कि कहीं इससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ ना जाए। लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि क्या डायबिटीज मरीजों के लिए पनीर फायदेमंद (should diabetic eat paneer) है, या क्या उन्हें पनीर खाना चाहिए? आइए जानें क्या डायबिटीज में पनीर का सेवन नुकसानदायक है और क्या डायबिटिक्स को पनीर खाने से बचना चाहिए? (Is Paneer Beneficial For Diabetics In Hindi)

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक है पनीर खाना ?

पनीर कई भारतीय डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है और लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है। पनीर (cottage chees) प्रोटीन का एक अच्छा और शाकाहारी स्रोत (vegetarian sources of protein) है। पनीर का लभग 20 फीसदी हिस्सा फैट होता है और इसमें सैचुरेटेड फैट्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा पनीर में मोनोअनसैचुरेटेड लिपिड्स (monounsaturated lipids ) पाए जाते हैं जो इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं। ये सभी कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क कम करने वाले फैक्टर्स माने जाते हैं और इसीलिए, सीमित मात्रा में पनीर खाने से हार्ट हेल्दी बनता है और फैट बर्न करने में भी मदद करता है। इस तरह मोटापा कम करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिहाज से भी पनीर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

पनीर खाने के अन्य फायदे क्या हैं? (Benefits of eating paneer in diabetes)

कम करता है डायबिटीज का रिस्क

पनीर एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low Glycemic index) वाला फूड है जिसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम रखने का काम करता है। कुछ स्टडीज के अनुसार पनीर खाने से टाइप-2-डायबिटीज का रिस्क (foods reducing risk of type 2 diabetes) कम होता है।

लो कार्ब फूड जो करे शुगर कंट्रोल

इसमें दाल और बींस के मुकाबले कम मात्रा में कार्ब्स होते हैं। जैसा कि कार्ब्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का रिस्क होता है। लेकिन, वहीं कम मात्रा में कार्ब्स खाने से ब्लड शुगर लेवल भी धीमी गति से बढ़ता है और डायबिटीज मैनेजमेंज में मदद होती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

पनीर में अमीनो एसिड्स (Amino acids) सहित कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं। इन पोषक तत्वों से हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है, इम्यूनिटी बढ़ती है और यह ह्डियों को भी मजबूत बनाता है। वहीं, डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं। इन सभी का सकारात्मतक प्रभाव शरीर की मेटाबॉलिक रेट (metabolic rate) पर पड़ता है जो वेट लॉस के साथ-साथ शुगर कंट्रोल में भी मदद कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source