डायबिटीज में क्या खाली पेट नारियल पानी पीना चाहिए, जानें शुगर मरीजों के लिए नारियल पानी पीने का सही तरीका

डायबिटीज के मरीजों को नारियल पानी पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 16, 2023 10:14 AM IST

How to drink coconut water in diabetes: सवेरे उठने के बाद लोग खाली पेट क्या खाते या पीते हैं उससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। इसीलिए बहुत से लोग सुबह खाली पेट नींबू पानी (lemon water on empty stomach) या गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग सब्जियों का जूस या नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। खाली पेट नारियल पानी पीने से हेल्थ को कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन, जब लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है तो वे अक्सर उनके मन में उलझन रहती है कि वे नारियल पानी (Coconut water) पीएं या नहीं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट शिल्पा मित्तल (Nutritionist Shilpa Mittal) से जानते हैं कि क्या डायबिटीज के मरीजों को खाली पेट (empty stomach drinks) नारियल पानी पीना चाहिए या नारियल पानी पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन सभी जानकारियों के लिए पढ़ें यह लेख। (Drinking coconut water in diabetes in Hindi.)

क्या डायबिटिक्स को पीना चाहिए खाली पेट नारियल पानी ?

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि खाली पेट नारियल पानी (Nariyal pani ke fayde) पीना बहुत हेल्दी आदत है और डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। कोकोनट वॉटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 54 है (Glycemic index of coconut water) जो बहुत हाई या बहुत लो नहीं है और डायबिटीज में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि लोग जो भी खा या पी रहे हैं उस चीज का ग्लाइसेमिक लोड या ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। नारियल पानी में कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं जो बॉडी को हाइड्रेटेड रखते हैं। इसीलिए, डायबिटीज के मरीज भी खाली पेट नारियल पानी पी सकते हैं। (drinking coconut water empty stomach in diabetes)

डायबिटीज में कब नहीं पीना चाहिए नारियल पानी (right way to consume coconut water in diabetes in Hindi.)

हालांकि, डॉ. शिल्पा मित्तल सलाह देती हैं कि, डायबिटीज में नारियल पानी पीते समयइस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की किडनी से जुड़ी समस्या है तो अपने डॉक्टर से बात करने के बाद और उनकी सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करें। जैसा कि, नारियल में पौटैशियम होता है जो किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसीलिए, डायबिटीज के जिन मरीजों को किडनी रिलेटेड प्रॉब्लम्स हैं उन्हें नारियल पानी का सेवन सावधानी से करना चाहिए।

कब पीना चाहिए नारियल पानी ( Right time to drink coconut water in diabetes)

एक्सपर्ट के अनुसार, नारियल पानी अगर खाली पेटनहीं पी रहे तो इसे मिड-मॉर्निंग ड्रिंक (mid-morning drink) के तौर पर पीएं। सुबह 11 बजे के आसपास लगने वाली भूख को शांत करने के लिए नारियल पानी पी सकते हैं। लेकिन, कभी भी लंच या नाश्ते के साथ नारियल पानी ना पीएं।

इसी तरह गर्मियों में ठंडक और हाइड्रेशन के लिए भी नारियल पानी का सेवन करना कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, डायबिटीज में नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source