Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या डायबिटीज में खाना चाहिए अंडा? जानिए अंडा खाने से शुगर लेवल में होते हैं क्या बदलाव

Diabetes mein ande ka sevan: आमतौर पर लोग नाश्ते में अंडे का ऑमलेट खाना पसंद करते हैं लेकिन, जब बात डायबिटीज के मरीजों की हो तो वे कुछ भी खाने-पीने से डर जाते हैं।

क्या डायबिटीज में खाना चाहिए अंडा? जानिए अंडा खाने से शुगर लेवल में होते हैं क्या बदलाव

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 13, 2024 7:01 AM IST

Eggs For Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीजों के लिए फास्टिंग शुगर का लेवल नियंत्रित या कम होना जरूरी है क्योंकि, इसी के आधार पर वे अपने पूरी दिन की डाइट (और कई बार पूरे सप्ताह की भी) प्लान करते हैं। फास्टिंग शुगर हाई रहने से डायबिटीज मरीजों को जहां कई गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क (hazards for high level of fasting blood sugar) भी बढ़ जाता है वहीं, उन्हें लगातार अपनी कंडीशन को मैनेज करने के लिए भी काम करना पड़ता है। आमतौर पर लोग नाश्ते में अंडे का ऑमलेट खाना पसंद करते हैं लेकिन, जब बात डायबिटीज के मरीजों की हो तो वे कुछ भी खाने-पीने से डर जाते हैं। खासकर, फास्टिंग शुगर अगर हाई हो तो डायबिटीज पेशेंट्स या तो नाश्ता बहुत कम करते हैं या कोई भी ऐसी चीज खाने से बचते हैं जो हेवी हो या जिससे पेट जल्दी भर जाता हो।

तो क्या अंडा खाना डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक है? क्या डायबिटीज मरीजों को अंडा नहीं खाना चाहिए? आइए जानें ब्लड शुगर लेवल वाले लोगों के लिए अंडा खाना चाहिए या नहीं।

क्या डायबिटीज में अंडा खाने से होता है नुकसान? (Are eggs bad for diabetes patients)

कुछ स्टडीज में ऐसा कहा गया है कि अंडे का सेवन करने से डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल  ज्यादा प्रभावित नहीं (changes in blood sugar level after eating egg)  होता। हालांकि, अंडा खाने से उनके शुगर लेवल पर नेगेटिव असर नहीं पड़ता। दरअसल, कुछ स्टडीज के अनुसार प्रोटीन का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि, प्रोटीन से उनका ब्लड शुगर लेवल स्थिर रह सकता है।

Also Read

More News

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर डायबिटीज की बीमारी में सीमित मात्रा में अंडे का सेवन किया जाए तो इससे मधुमेह के रोगियों की हेल्थ या उनके ब्लड शुगर लेवल (blood sugar level) पर कोई खराब असर नही होता।

यह भी पढ़ें-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस के लिए सबसे अच्छी हैं ये 5 दालें, 2-4 कटोरी पीकर भी नहीं बढ़ेगा मोटापा

इस सस्ते-से पौधे के फूल-पत्तियों का रस निचोड़कर पी लें सुबह-सुबह, कितना भी हाई हो शुगर लेवल, तुरंत हो जाएगा कम