क्या डायबिटीज में नारियल खाना चाहिए? जानें कच्चा या सूखा नारियल खाने से शुगर लेवल पर क्या होता है असर

World Coconut Day: डायबिटीज के मरीजों का नारियल से बनी डिशेज खाने से डर लगता है कि कहीं इससे उनका ब्लड शुगर लेवल ना बढ़ जाए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 2, 2024 5:41 PM IST

Eating coconut in diabetes:नारियल केवल धार्मिक कार्य़ों के लिहाज से ही शुभ नहीं होता बल्कि, नारियल का इस्तेमाल घर और किचन में भी कई तरीकों से किया जाता है। नारियल की चटनी (Coconut chutney) से लेकर नारियल के लड्डू (Nariyal ke laddoo)  और सब्जियों की ग्रेवी बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। नारियल का फल कच्चा भी खाया जाता है और सूखने के बाद भी नारियल की गरी (dry coconut) का इस्तेमाल अलग-अलग चीजों में किया जाता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों का नारियल से बनी डिशेज खाने से डर लगता है कि कहीं इससे उनका ब्लड शुगर लेवल ना बढ़ जाए। आज इस लेख में हम जानेंगे कि डायबिटीज में नारियल का सेवन करने से किस तरह के नुकसान या फायदे हो सकते हैं। ( Effects of eating coconut in diabetes in hindi)

क्या नारियल खाने से ब्लड शुगर लेवल हो जाता है हाई? (Does eating coconut affects blood sugar level)

दरअसल, डायबिटीज में नारियल खाने से डरने के पीछे सबसे बड़ा कारण है नारियल में पाए जाने वाले फैट्स। जैसा कि नारियल में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो वजन बढ़ाने का करता है। मोटापा डायबिटीज जैसी बीमारियों से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्सको बढ़ा सकता है इसीलिए, लोग नारियल खाने से डरते हैं।

वहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो अन्य फूड्स की तुलना में नारियल को पचने में थोड़ा अधिक समय लगता है और यही नारियल की अच्छी बात है। अगर आप कम मात्रा में नारियल खाते हैं तो इससे आपका पेट जल्दी भरेगा और आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इस तरह आप कम मात्रा में खाकर भी अपना वजन नियंत्रण में रख सकते हैं। हेल्दी वेट मेंटेन करना बढ़ते हुए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखनेके लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। इसीलिए, डायबिटीज के मरीज अपने डाइटिशियन की सलाह के अनुसार नारियल का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं ये 5 सस्ती सब्जियां, शुगर लेवल होगा तुरंत डाउन

लंच या डिनर से पहले कच्चा लहसुन खाने से हो सकते हैं ये 5 फायदे, जाने सेवन का सही तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source