Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अकसर माता-पिता के लिए यह बड़ा प्रश्न होता है कि बच्चों को क्या दें और क्या न दें। बच्चे हमेशा जंक फूड खाने की जिद करते हैं जबकि पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके लिए कुछ हेल्दी चुना जाए। खासतौर से शाम के नाश्ते के वक्त तो यह प्रश्न और भी दुविधा भरा हो जाता है। बच्चे इस समय पिज्जा या पास्ता खाने की जिद करते हैं। आइए जानते हैं कि क्या शाम के समय बच्चों को पास्ता दिया जा सकता है ?
यह भी पढ़ें - बढ़ते बच्चों को जरूर खिलाएं अंकुरित चने, अच्छी होगी ग्रोथ
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के समय लिया जाने वाला नाश्ता हमें डिनर तक के लिए एनर्जी प्रदान करता है। खासतौर से बच्चों के लिए। वे शाम के समय को मस्ती भरा बनाना चाहते हैं। यह ऐसा समय होता है जब हार्मोन का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है। इसलिए हेल्थ के साथ-साथ मूड को भी हैप्पीनेस की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें – दूध वाली चाय से ज्यादा फायदेमंद है ब्लैक टी, जानिए इसके फायदे
क्या हेल्दी है पास्ता
लोग पास्ता को लेकर हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं। एक तो यह हमारा पारंपरिक भोजन नहीं है, दूसरा इसे बनाने का तरीका भी सबका अलग-अलग होता है। पर आजकल बाजार में कई तरह के पास्ता विकल्प मौजूद हैं। पहले जहां सिर्फ मैदा से बना पास्ता ही मिलता था, वहीं अब आटे और होल ग्रेन से बना पास्ता भी उपलब्ध होने लगा है। ऐसे में यदि आपके बच्चे को पास्ते का शौक है, तो आप व्हीट पास्ता बनाकर उसे दे सकते हैं। व्हीट पास्ता गेहूं का बना होता है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन बी और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। जहां एक ओर एक कप साधारण पास्ता में 221 कैलरी होती है, वहीं साधारण पास्ता में डायटरी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बनता है। होल व्हीट पास्ता के एक कप में 174 कैलरी होती है।
यह भी पढ़ेें - सेहत के लिए बहुत काम का है शिवरात्रि का यह रसीला फल
पास्ता में मौजूद पोषक तत्व
होल व्हीट पास्ता को तैयार करने में साबुत गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि रिफाइंड या रेगुलर पास्ते में प्रोसेस्ड गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है। जहां 100 ग्राम होल व्हीट पास्ता में 37 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6 ग्राम फाइबर, 7.5 ग्राम प्रोटीन, 174 कैलरी और फैट 0.8 ग्राम होता है, वहीं 100 ग्राम रिफाइंड पास्ते में 43 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.5 ग्राम फाइबर, 8.1 ग्राम प्रोटीन, 221 कैलरी और 1.3 ग्राम फैट होता है। होल व्हीट पास्ते से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।
एड कर सकती हैं सेहत
आप चाहें तो पास्ता को और हेल्दी बनाने के लिए उसमें अपना कुछ स्पेशल भी एड कर सकती हैं। ढेर सारी रंग-बिरंगी सब्जियां बच्चों को लुभाएंगी भी और पास्ता को हेल्दी भी बनाएंगी। इसके लिए आप सब्जियों को उबालने के बाद पास्ता में के साथ फ्राई करें। साथ ही पनीर और क्रीम भी इसमें एड की जा सकती है।