Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Shivratri ke Vrat Mein Kya Khana Chahiye: महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव के प्रति समर्पण का दिन है। पूरे भारत में महाशिवरात्रि धूम-धाम से मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। शिवलिंग पर दूध, बेल पत्र आदि चढ़ाते हैं। इस दिन कई लोग उपवास भी रखते हैं। माना जाता है कि जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं, उन्हें भगवान मनचाहा फल देते हैं। महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान सही आहार का चुनाव बेहद जरूरी है। इस दिन तामसिक भोजन से पूरी तरह बचना होता है। वैसे तो व्रत के दौरान अक्सर लोग दूध, चाय और फलों का सेवन करते हैं। लेकिन, महाशिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए क्या खाना चाहिए? आइए, जानते हैं शिवरात्रि का व्रत खोलते समय क्या खाएं और क्या नहीं (Shivratri Vrat Kholte Samay Kya Khaye)?
अगर आपने शिवरात्रि का व्रत रखा है, तो इसे खोलते समय आप फलों का सेवन कर सकते हैं। फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको एनर्जी प्रदान करते हैं। आप व्रत खोलते समय एक बाउल फल खा सकते हैं। इसमें सेब, केला, अनार, संतरा आदि शामिल कर सकते हैं। फल खाने से पानी की कमी भी पूरी होती है।
शिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए आप साबूदाने की खीर भी खा सकते हैं। साबूदाने में कार्ब्स, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। साबूदाना ऊर्जा से भरपूर फूड है। व्रत खोलने के लिए साबूदाने की खीर एक बेस्ट ऑप्शन है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।
मखाने की खीर खाकर भी आप शिवरात्रि का व्रत खोल सकते हैं। मखाने की खीर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इस खीर को खाने से दिनभर की थकान मिट जाएगी। साथ ही, आपको ऊर्जा भी मिलेगी। इसके लिए आप मखाने की दरदरा पीस लें। फिर दूध में मखाना डालें और इसका सेवन करें। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
शिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए आप सिंघाडे के आटे की रोटी भी खा सकते हैं। सिंघाडे का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसकी रोटी खाने से भूख मिट जाती है। साथ ही, थकान और कमजोरी भी दूर होती है।
आप महाशिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं। आप खीर, शेक आदि में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खा सकते हैं। आप चाहें तो भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स को सीधे तौर पर भी खा सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।