जानें, शिल्पा शेट्टी के माइंडफुल ईटिंग के ये 10 टिप्स, स्वस्थ रहेंगे, मस्त रहेंगे

शिल्पा का कहना है कि जब आप खाना खाते हैं, तो उस दौरान टीवी बिल्कुल भी ना देखें। खासकर, बच्चों के साथ खाना खा रहे हैं तब टीवी, लैपटॉप, मोबाइल से दूरी बनाएं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 26, 2019 4:25 PM IST

फिट लाइफस्टाइल और हेल्दी खानपान से ही आप लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं। शरीर को सिर्फ अच्छा खान-पान ही नहीं, बल्कि एक्सरसाइज से फिट रखना आवश्यक होता है। जब तक आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड, अच्छे बैक्टीरिया शामिल नहीं करेंगे, खुद को स्वस्थ नहीं रख पाएंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए हेल्दी ईटिंग हैबिट अपनाती हैं। उनका कहना है कि आपको कम नहीं बल्कि सही और हेल्दी खाना खाना चाहिए। शिल्पा शेट्टी के स्वस्थ रहने का मंत्र है ''स्वस्थ रहो, मस्त रहो''।

शिल्पा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर माइंडफुल ईटिंग के 10 टिप्स के बारे में एक पोस्ट शेयर किया। आप भी जानें उन टिप्स के बारे में...

View this post on Instagram

Create healthy habits, not restrictions. You cannot control everything that goes on in your life, but you can surely control what, how, when and how much you are eating. So here it is... listing down 10 tips for you to keep a check on your habits that will help you in your mindful eating voyage to good health. P.S.: We realised there was an error in point 2 hence revised the post. Eating while watching TV and digestion are linked, as one is unable to process how much is being eaten, in turn not being able to properly digest the amount or kind of food being eaten. Also remember, food must be eaten with gratitude while concentrating on chewing to gain maximum benefits from your meals. #ShilpaKaMantra #TuesdayThoughts #mindfuleating #goodhealth #healthylifestyle #beaware #tips #healthyhabits #labelreading #healthtips #gratitude #mindfulness

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

शिल्पा शेट्टी के 10 माइंडफुल ईटिंग टिप्स

1 जब भी कहीं घूमने जाएं तो अपने साथ कुछ हेल्दी नट्स या फिर घर का बना ग्रैनोला जरूर साथ रखें।

2 जब आप खाना खाते हैं, तो उस दौरान टीवी बिल्कुल भी ना देखें। खासकर, बच्चों के साथ खाना खा रहे हैं तब टीवी, लैपटॉप, मोबाइल से दूरी बनाएं।

3 छोटे प्लेट में खाएं। इससे आप कम खाना लेंगे।

4 कृतज्ञता के साथ भोजन का आनंद लें।

5 प्रत्येक निवाले को अच्छी तरह से चबा कर खाएं।

6 किसी भी फूड आइटम्स को खरीदते समय अच्छी तरह से लेबल को पढ़ लें।

7 प्रत्येक दिन कम से कम 10 मिनट तक अपनी सांस लेने की प्रक्रिया पर ध्यान दें।

8 खाना खाने के 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद ही पानी पिएं। उसके बीच में पानी न पिएं।

9 जब भूख लगे तो ही खाएं।

10 किचन में हेल्दी और नो-रिफाइंड फूड्स ही रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source