Health benefits of Grapes: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बताया कितने हेल्दी है अंगूरों का सेवन करना

अंगूर बेहद स्वादिष्ट फल है और ये हर किसी को पसंद होते हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि स्वास्थ्य के लिए कितने हेल्दी हैं अंगूर। चलिए जानते हैं इनके गुणों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 25, 2022 5:35 PM IST

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को उनकी फिटनेस और हेल्थ के बारे में जाना जाता है। अक्सर वे मीडिया के साथ बातचीत में बताती भी रहती हैं, कि वे अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर कितनी सीरियस हैं। इतना ही नहीं वे अपनी डेली डाइट, मॉर्निंग रूटीन और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियां भी अपने फैन्स के साथ अक्सर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अपने हेल्थएप के इंस्टाग्राम पेज के लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने अंगूर से मिलने वाले हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में बताया है। यदि आप भी अपने व परिवार के स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहते हैं, तो आपको भी इस फल को डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। हरे व काले रंग के अंगूर सिर्फ आपकी डाइट को स्वादिष्ट बनाने का काम नहीं करेंगे बल्कि आपको व आपके परिवार को इससे अनेक स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे। इस लेख में हम आपको अंगूर खाने से मिलने वाले कुछ विशेष फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

अंगूर खाने से मिलने वाले लाभ

जैसा कि आपको पता है कि अंगूर पोटेशियम, कैल्शियम और अनेक प्रकार के विटामिन से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें कई ऐसे खास प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं और कई गंभीर रोग होने के खतरे को दूर करते हैं। शिल्पा शेट्टी के पोस्ट के अनुसार अंगूर खाने से निम्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है अंगूर

ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित रखने में भी अंगूर को काफी प्रभावी माना जाता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई भी समस्या है, उन्हें डाइट में अंगूर शामिल कर लेने चाहिए।

अंगूर बनाता है त्वचा और बालों को स्वस्थ

अंगूर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन व बाल दोनों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है। जिन लोगों को बालों व स्किन से संबंधित समस्या है उनके लिए अंगूर अच्छा विकल्प हो सकता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है अंगूर

अंगूर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने लगती है, जिससे अनेक प्रकार के संक्रमण व रोग होने के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अंगूर है कोलेस्ट्रॉल कम करने में प्रभावी

अंगूर का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है, जिससे आपका हृदय स्वस्थ रहता है और कई गंभीर रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

हालांकि, यदि आप डायबिटीज से ग्रस्त हैं या फिर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई अन्य गंभीर समस्या है, तो इन्हें नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आपको एक बार डॉक्टर या किसी डाईटीशियन से बात कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि डायबिटीज में इनका अधिक सेवन करना कुछ हद तक रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source