... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 14, 2020 6:32 PM IST
Shilpa Shetty is famous for her workout and yoga videos.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Fitness) अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अपने हेल्दी डाइट प्लान (Diet Plan) शिल्पा अपने फैंस के साथ भी शेयर करती नजर आती है। इसके लिए उन्होंने एक ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए वे अपने फैंस को हेल्दी डाइट प्लान टिप्स देती हैं। अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम (Shilpa Shetty Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शिल्पा ने ज्वार रोटी (Jwar Roti benefits) बनाने की रेसिपी शेयर (Shilpa Shetty Jwar Roti Recipe) की और बताया कि ज्वार रोटी सेहत के (Shilpa Shetty Fitness) लिए कितना फायदेमंद होता है।
शिल्पा ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, अगर आप अपने डैली डाइट (Daily Diet Plan) में ज्वार रोटी को शामिल करते हैं, तो ये आपके सेहत के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। ज्वार रोटी ग्लूटेन (gluten) फ्री होता है। इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी हमारी मदद करता है। पाचन क्रिया के लिए भी ज्वार रोटी काफी फायदेमंद (Jwar Roti benefits in hindi) है। इतना ही नहीं डायबिटीज मरीजों (Diabetes) को भी ज्वार रोटी खानी चाहिए। आप भी इस रेसिपी को जरूर आजमाएं। देखिए शिल्पा शेट्टी की वीडियो-
पाचनतंत्र के साथ-साथ ज्वार रोटी खाने से हमारे शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। ज्वार में मैग्निशियम प्रचूर मात्रा में होता है, जो शरीर से कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी है।
ज्वार रोटी गठिया के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
इसके अलावा शिल्पा शेट्टी अपने ऐप के जरिए अपने फैंस को और भी टिप्स शेयर करती रहती हैं।
Bhoomi Pednekar Diet Plan: जल्द से करना चाहती हैं वजन कम, फॉलो करें भूमि पेडनेकर का डायट प्लान