Shilpa Shetty Breakfast Goals: नाशते में डोसा भी खाती हैं शिल्‍पा शेट्टी, जानिए डोसा खाने के लाभ और घर में बनाने का तरीका

डोसा से शरीर को प्रचुर मात्रा  में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लो कैलोरी और अन्‍य पोषक तत्‍व मिलते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया साहनी कहती हैं कि अगर आप एक प्‍लेन डोसा खाते हैं तो इसमें मात्र 35 कैलोरी होती है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : February 2, 2021 4:07 PM IST

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की न सिर्फ एक जबरदस्‍त एक्‍ट्रेस है बल्कि सबसे फिट एक्‍ट्रेस भी है। शिल्‍पा शेट्टी अपनी डाइट और लाइफस्‍टाइल को लेकर बहुत स्‍ट्रीक्‍ट रहती हैं। ग्‍लूटन फ्री और वेगन डाइट लेने वाली 45 साल की शिल्‍पा शेट्टी कई लोगों के लिए मिसाल है। शिल्‍पा शेट्टी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर हाल ही में डोसा (Dosa) खाते हुए एक पोस्‍ट किया था। शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जो भी खाती हैं बहुत सोच समझकर खाती हैं। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि डोसा (Dosa) खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो डोसा एक साउथ इंडियन डिश (South Indian Dish Dosa) है लेकिन इसके कई हेल्‍थ बेनिफिट्स हैं। दिल्‍ली में हेल्‍दी डाइट नाम का क्लिनिक चलाने वाली न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया साहनी कहती हैं कि क्‍योंकि डोसा (Dosa) दाल और चावल से बनता है इसलिए डोसा खाने से शरीर को प्रोटीन के साथ कई तरह के पोषक तत्‍व मिलते हैं। आइए जानते हैं नाशते में डोसा (Dosa In Breakfast) खाने के हेल्‍थ बेनिफिट्स और इसे घर पर बनाने का आसान तरीका-

नाशते में डोसा खाने के लाभ (Benefits of eating Dosa in breakfast)

क्‍योंकि डोसा दाल, चावल और सब्जियों से बनता है इसलिए ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डोसा से शरीर को प्रचुर मात्रा  में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लो कैलोरी और अन्‍य पोषक तत्‍व मिलते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया साहनी कहती हैं कि अगर आप एक प्‍लेन डोसा खाते हैं तो इसमें मात्र 35 कैलोरी होती है। जबकि आलू वाले स्‍टफ्ड डोसा में 60 कैलोरी तक हो सकती है। इसके अलावा डोसा खाने के लाभ की बात करें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है इसलिए इसके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और हमारी हड्डियां, बाल और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। सिर्फ शिल्‍पा शेट्टी ही नहीं बल्कि एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ भी डोसा खाना पसंद करती हैं। डोसा में फैट और कॉर्ब की परफेक्‍ट वेल्‍यू होती है।

Shilpa-Shetty

डोसा की चटनी और सांबर भी होता है फायदेमंद (Dosa chutney and sambar is also beneficial)

डोसा (Dosa) को सांबर और नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है। सांबर, सब्जियों और दालों से बनता है। जो लोग अपनी दैनिक डाइट में सब्जियों का सेवन न कर पोषक तत्‍वों से दूर हो जाते हैं वो लोग सांबर का सेवन कर जरूरी खनिज प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके साथ ही नारियल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल हमारे पेट के साथ ही स्किन और बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है। नारियल शरीर को हाइड्रेट भी रखता है।

घर पर डोसा बनाने का तरीका (How to make Dosa at home)

डोसा (Dosa) को घर पर बनाना बहुत आसान होता है। इसके लिए आपको चावल और उड़द की दाल को करीब 12 घंटे तक भिगाना है। 12 घंटे के बाद भीगे हुए चावल और दाल का हल्‍का मोटा पेस्‍ट बना लें। अब इस पेस्‍ट में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर 12 घंटे के लिए खमीर आने तक छोड़ दें। अब इसका मसाला (स्‍टफ) तैयार करने के लिए एक कढ़ाई में 1 चम्‍मच तेल डालें और फिर करी पत्‍ता डालकर बारीक कटा हुआ प्‍याज, टमाटर, उबले हुए आलू का चोखा और नमक व हरी मिर्च डालकर एक अच्‍छा मसाला बना लें। अब एक कटोरी की मदद से डोसे को तवे पर रखें और उसी कटोरी के पिछले हिस्‍से से इसे गोल कर दें। जब यह एक साइड से हल्‍का ब्राउन हो जाए तो इसके बीच में अपना मसाला डाल दें और इसे बंद कर पलट दें। आपका डोसा बनकर तैयार है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source