
Also Read
शतावरी के सेहत लाभ। © Shutterstock.
Shatavari Benefits in Hindi: शतावरी (Shatavari) का इस्तेमाल आयुर्वेद में खूब किया जाता है। औषधीय पौधा होने के कारण है, इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो गंभीर बीमारियों के होने की संभावनाओं को कम कर देते हैं। हालांकि, इसका सेवन किस तरह से करना चाहिए, इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। शतावरी झाड़ीनुमा पौधा है। शतावरी की (Shatavari ke fayde) की जड़ में कई तरह के गुण होते हैं, जो दिल के लिए हेल्दी होता है। शतावरी का स्वाद कड़वा होता है, जो वायु और पित्त का नाश करती है। पुरुषों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, इससे उनमें शारीरिक कमजोरी दूर होगी। जानें, शतावरी के अन्य सेहत (Shatavari Benefits) लाभ क्या हैं।
1 जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है, उनके लिए शतावरी का सेवन रामबाण इलाज हो सकता है। इसके जड़ से तैयार चूर्ण को पानी में मिलाकर सेवन करने से नींद की समस्या दूर हो सकती है। चिंता और तनाव की समस्या भी दूर होगी। रात में अच्छी नींद आएगी।
2 पीरियड्स में पेट दर्द, पेट में ऐंठन रहता है, तो इसका सेवन करें। पीरियड्स में होने वाली हर समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
3 माइग्रेन का दर्द है, तो इसके जड़ को कूट कर रस निकाल लें। इसमें एक बड़ा चम्मच तिल का रस मिलाकर पका लें। इस मिश्रण को पीने से माइग्रेन, सिर दर्द से राहत मिलेगा।
4 पर्याप्त ब्रेस्ट मिल्क नहीं आ रहा है, तो शतावरी की जड़ों को धूप में सुखाकर चूर्ण बना लें। यह चूर्ण आयुर्वेदिक दुकान में मिल जाएगा। इस चूर्ण को दिन में दो-तीन बार पानी के साथ खाएं। दूध अधिक बनने लगेगा।
5 डायबिटीज में शतावरी की जड़ों के चूर्ण को दूध में डालकर पीने से लाभ होता है। चाहें तो शहद मिला लें। डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा।
6 पेशाब करने के दौरान खून आता है शतावरी खाने से खून आना बंद हो जाएगा। हालांकि, यूरिन से ब्लड आना गंभीर मामला है, ऐसे में इसे डॉक्टर से जरूर दिखा लें।
7 तासीर में शतावरी ठंडी होती है, इसलिए सर्दियों में अधिक सेवन करने से बचें। जलन, पेट के अल्सर और बुखार होने पर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
Hot water Benefits : गर्म पानी पीने से वजन कम होने के साथ होते हैं सेहत को ये 4 फायदे