शरीफा के ये 8 फायदे जानेंगे, तो खाने से नहीं कर सकेंगे मना

दुबले-पतले लोग यदि वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो शरीफे का सेवन करें। इसे लगातार खाकर वजन आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 28, 2018 1:42 PM IST

शरीफा स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। यह शरीर को शीतलता और एनर्जी देता है। डाइजेशन सिस्टम ठीक रखता है। कई न्यूट्रिशन से भरपूर शरीफा दिल को भी स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से सेहत पर कई अन्य फायदे भी होते हैं, जिसे जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करने लगेंगे।

शरीफा के सेहत लाभ

1 शरीफा में कई पोषक तत्व और फायदेमंद खनिज होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैगनीशियम, तांबा और फाइबर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

2 शरीफे का ऊपरी वाला भाग फोड़े और अल्सर के इलाज के लिए फायदेमंद होता है। इसका सूखा पाउडर डायरिया और पेचिश को ठीक करने में काम आता है।

3 सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या अधिक रहती है, तो इसे अवश्य खाएं। इसके छाल में टैनिन होता है, जो हर्बल औषधि के लिए प्रयोग किया जाता है। दांत दर्द में भी पेड़ की छाल से उपचार किया जाता है।

4 इसके सेवन से दिल के साथ शुगर लेवल भी सामान्य रहता है। शरीफे में सोडियम और पोटैशियम संतुलित मात्रा में होते हैं, जिससे खून का बहाव यानी ब्लड प्रेशर में अचानक होने वाले बदलाव नियंत्रित हो जाते हैं।

5 आज के जमाने में दिमाग़ की समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ख़ासकर तनाव के कारण चिड़चिड़ेपन की समस्या ज़्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्रोत शरीफा खाने से दिमाग़ को शीतलता मिलती है। यह आपको चिड़चिड़ेपन से बचाकर निराशा को दूर रखता है।

6 कमजोरी की समस्या रहती है या ऊर्जा की कमी महसूस हो रही है, तो शरीफा आपकी यह परेशानी दूर कर सकता है। यह एनर्जी का बेहतर स्रोत है। शरीफा का सेवन करने से थकावट और मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है।

7 इसमें विटामिन सी बहुत ज्यादा होता है। विटामिन-सी में शरीर की रोगों से लड़ने वाली शक्ति यानी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने की क्षमता होती है। दिन में एक बार शरीफा खाना चाहिए ताकि बीमारियों से दूर रहें।

8 जो लोग बहुत दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इसका सेवन करें। इसे लगातार खाकर वजन आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

चित्रस्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.