सर्दियों में शकरकंद खाना है बेहद फायदेमंद, ये 5 बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Shakarkand Ke Fayde: सर्दियों में शकरकंद खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 12, 2024 5:06 PM IST

Sweet Potato Benefits: सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में शकरकंद बिकने लगती है। शकरकंद न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों में शकरकंद का सेवन करने से आप मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ डायबिटीज और बीपी जैसी कई समस्याओं से बचाने में भी मदद करती है। आइए, जानते हैं सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सर्दियों में शकरकंद का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह संक्रमण से बचाने में भी मदद कर सकती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

शकरकंद का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप सर्दियों में वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। यह मोटापे को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

शकरकंद का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। इसके सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

दिल को रखे हेल्दी

शकरकंद का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। वहीं, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source