
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 21, 2019 9:23 AM IST
शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो खाने के फायदे आप भी जान लें। © Shutterstock
शकरकंदी, शकरकंद या फिर स्वीट पोटैटो, दिखने में आलू की तरह होता है, लेकिन आलू से कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। स्वाद में यह मीठा होता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद। इसमें ऊर्जा का खजाना होता है। सर्दियों के मौसम में यह अधिक मिलता है। हो सकता है आपने इन सर्दियों में इसे खाया भी हो। यदि नहीं खाया तो अगली बार जरूर खाइएगा। कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनका सेवन सिर्फ उसी मौसम में किया जाना चाहिए, जिसमें वह अधिक उपलब्ध हो। जानें, शकरकंद के फायदों के बारे में...
आलू और शकरकंद दोनों हैं सेहत के लिए हेल्दी पर किसे खाना चाहिए लिमिट में, जानें
प्रतिरक्षा प्रणाली करे मजबूत: शकरकंद में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन सी के अलावा बीटा कैरोटीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करता है।
अस्थमा से बचाव: शकरकंदी शरीर को गर्म भी रखती है और इसमें मौजूद विटामिन सी के सेवन से ब्रांकाइटिस और फेफड़ों की परेशानी में भी आराम मिलता है।
अर्थराइटिस: इसमें मैग्नीशियम, जिंक, बीटा कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होते हैं, इसलिए यह अर्थराइटिस के मरीजों के लिए अच्छा है।
पाचन क्रिया करे मजबूत: खाना पचाने के लिए शरीर में फाइबर का होना काफी जरूरी होता है। शकरकंद फाइबरयुक्त भोजन है। शकरकंदी स्वादिष्ट तो होती ही है, इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होते हैं इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छी है।
घर पर बनाएं शकरकंद से हेल्दी और टेस्टी ''बेक्ड स्वीट पोटैटो फ्राइज''
कैंसर: बीटा कैरोटीन को एंटी-कार्सिनोजन (कैंसर से राहत दिलाने वाला) माना जाता है। शकरकंदी प्रॉस्टेट, कोलन, आंत के कैंसर से शरीर की सुरक्षा करता है। बालों में अगर रूसी की समस्या है तो शकरकंद कच्चा रोजाना खाएं।
दिल की करे हिफाजत: शकरकंद में काफी मात्रा में पोटैशियम होता है। अधिक मात्रा में पोटैशियम के सेवन से हृदयाघात और स्ट्रोक का खतरा कम होता है और रक्तरचाप भी नियंत्रित रहता है।
डायबिटीज करे कंट्रोल: यदि आपको लगता है कि डायबिटीज होने पर आपको शकरकंद नहीं खाना चाहिए, तो आप गलत हैं। शकरकंदी के सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर और इन्सुलिन की मात्रा भी ठीक रहती है।
फ्रिज में भूलकर भी न रखें आलू, बढ़ता है इस बीमारी के होने के खतरा
वजन करे कम: शकरकंदी में प्रोटीन, स्टार्च, विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं। यह शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करते हैं। मोटापा घटाना चाहते हैं, तो भी आप शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।