Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट आपके दिन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है। यह न केवल आपके दिन कि शुरुआत अच्छे से करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि वजन नियंत्रण करने में और आपको सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसलिए सुबह सही प्रकार का नाश्ता करना बहुत आवश्यक है। नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो आपके शरीर के लिए विटामिन और प्रोटीन की जरूरत को पूरा करे। हफ्ते में सात दिन होते हैं हर दिन कुछ नया नाश्ता हो तो आपको खानें में भी अच्छा लगता है और नयेपन का भी अनुभव करते हैं।
डायट क्लिनिक की चीफ डायटिशियन शीला सेहरावत बता रही हैं सात बेहतरीन नाश्ते जिन्हें आप हफ्ते के अलग-अलग दिन अपने नाश्ते में शामिल करके नयेपन के साथ अपने हेल्थ का बेहतर ख्याल रख सकते हैंः
दलिया एक हल्का व स्वस्थ पकवान है जो इसे सबसे बेहतर नाश्ता बनाता है। इसे किसी भी अनाज के साथ मिलाकर या अकेला बनाया जा सकता है। दलिये की खीचड़ी या खीर आम तौर पर हर घर पर बनाई जाती है। इसमें फाइबर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण यह ऊर्जा यह ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत तो होता ही है और पाचनशक्ति को भी ठीक रखने में मदद करता है।
मूंग दाल को सभी हेल्दी दालों में से एक माना जाता है। यह डायबिटीज रोग होने से बचाता है। मूंग दाल के आटे से चीला बनाया जाता है। यह कम फैट, हेल्दी और पौष्टिक नाश्ते के लिए आसान व बेहतर विकल्पों में से एक है।
थेपला एक स्वादिष्ट व हेल्दी नाश्ते का सबसे सही विकल्प है। यह एक प्रसिद्ध गुजरती नाश्ता है। यह साधारण गेहूं के आटे से बनता है। यूँ तो थेपला कई तरह का होता है लेकिन मेथी का थेपला साधारण थेपले से कई गुना ज़्यादा स्वादिष्ट व हेल्दी होता है, क्यूंकि इसमें गेहूं के फाइबर के साथ-साथ मेथी से मिलने वाले प्रोटीन, आयरन और विटामिन भी शामिल हो जाते हैं। इसे कम कैलोरी नाश्ता बनाने के लिए बिना घी या तेल के भी बना सकते है ।
ढोकला बेसन (चना दाल का आटा) के साथ बनाया जाता है। यह फाइबर, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, फॉस्फोरस, फोलेट, विटामिन बी -6 और थियामिन जैसे पौष्टिक तत्वों से समृद्ध है। यह एक बेहतर नाश्ता इसलिए भी है क्यूंकि ये केवल उबाल कर बनाया जाता है।
पराठा उत्तर भारत में सबसे ज़्यादा खाये जाने वाला नाश्ता है। बहुत लोग यह मानते है कि यह एक अस्वस्थ भोजन है क्यूंकि यह तेल या घी में तलकर बनाया जाता है। परन्तु दिन की शुरुआत करने के लिए यह एक सही विकल्प है। अपने नाश्ते के लिए पराठा बनाने के लिए बस उसमें सब्जियों या दाल का उपयोग करें और अपने दिन के लिए अधिकांश पोषण का कोटा एक साथ पूरा कर सकते हैं।
लिट्टी चोखा बिहार और झारखंड में खाए जाने वाले सबसे पौष्टिक नाश्तों में से एक है। आज कल यह भारत में हर जगह मिल जाता है और इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। लिट्टी गेहूं के आटे से गेंद के आकर में बनायी जाती है जिसमें सत्तू को भरा जाता है और चोखा केवल आलू या बहुत सी सब्जियों को मैश करके बनाया जाता है।
इडली उबले हुए चावल से बनाई जाती है और सांभर दाल और बहुत सारी हेल्दी सब्जियों को उबाल कर बनाया जाता है। इस नाश्ते को और पौष्टिक व हेल्दी बनाने के लिए आप चावल की जगह ओट्स या सूजी का उपयोग कर सकते है। इसमें फैट की मात्रा काफी काम होती है और बहुत सारे पौष्टिक तत्व इसमें उपलब्ध होते है क्यूंकि इसमें बहुत सी सब्जियों का उपयोग होता है।
सूजी से बनाये जाने वाला यह नाश्ता हर किसी को बहुत पसंद आता है। इसे ज़्यादा स्वादिष्ट और स्वस्थ बनाने के लिए इसमें बहुत सारी सब्जियां डाली जाती है। आप चाहे तो मूंगफली और अलसी डालकर इसे और भी स्वस्त बना सकते है या सूजी की जगह ओट्स का प्रयोग भी कर सकते है।