
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 14, 2021 12:05 PM IST
Sesame Seeds Health Benefits: मकर संक्रांति का त्योहार का जश्न तिल और गुड़ के साथ ही पूरा होता है। सर्दियों में तिल से बनी कई पारम्परिक मिठाइयां घरों में बनायी जाती हैं। तिल के लड्डू (Til ke Laddu) हों या तिल की चिक्की सर्दियों में इनका स्वाद सभी लेते ही हैं। तो वहीं, बाज़ारों में भी तिल के गजक (Gajak) और भूने हुए तिल के बीज अलग-अलग फ्लेवर्स में बिकने लगे हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि सर्दियों में तिल का सेवन क्यों किया जाता है? इसके पीछे तिल में पाए जाने वाले वे पोषक तत्व हैं जो इसे सर्दियों के मौसम के हिसाब से एक पौष्टिक और अनुकूल आहार बनाते हैं। (Sesame Seeds Health Benefits )
आयुर्वेद में भी तिल का वर्णन शरीर को ऊष्मा देने वाले बीजों के तौर पर किया गया है। इसमें हेल्दी फैट्स सहित ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो, सर्दियों के कठोर मौसम का सामना करने के लिए शरीर को ताकत देते हैं। तिल के बीजों में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स और पॉलीसैचुरेटेड फैट् होते हैं। साथ ही इनमें, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं कि, इन सभी पोषक तत्वों से भरपूर तिल के दाने हमारी सेहत को किस तरह के फायदे पहुंचाते हैं।

आयुर्वेद में तिल का वर्णन शरीर को ऊष्मा देने वाले बीजों के तौर पर किया गया है। इसमें हेल्दी फैट्स सहित ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो, सर्दियों के कठोर मौसम का सामना करने के लिए शरीर को ताकत देते हैं।
दिल की बीमारियों से दिल को बचाए रखने के लिए हेल्दी फैट्स का सेवन मददगार साबित होता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रित करता है। जिससे हार्ट डिज़िज़ेज़ का ख़तरा कम होता है। इससे, रक्तचाप यानि ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा तिल में कई पोषक तत्व होते हैं जो हार्ट मसल्स को मज़बूत बनाते हैं। तिल में मौजूद ज़िंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन दिल की मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और उन्हें एक्टिव बनाते हैं।
हड्डियों की मज़बूती बढ़ाने के लिए भी तिल का सेवन अच्छा होता है। काले और सफेद तिल कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है। इसके साथ ही फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है, जो बोन डेंसिटी और उनकी ग्रोथ में मदद करता है। ठंड के मौसम तिल का सेवन करने से ना केवल हड्डियां मज़बूत होती हैं। बल्कि, हड्डियों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। हड्डियों के साथ-साथ दांतों की भी मज़बूती बढ़ती हैं।
तिल के दानों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो, शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति यानि इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा, तिल में पाया जाने वाला सेसमीन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। जिससे, स्टमक कैंसर, लंग कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर का रिस्क कम होता है।
सर्दियों का सुपरफूड है गुड़, इन तरीकों से करें असली गुड़ और नकली गुड़ की पहचान
तिल का सेवन करने से स्ट्रेस से भी राहत मिलती है। तिल में मौजूद तत्व आपकी मानसिक सेहत को बूस्ट करते हैं। जिससे, तनाव बढ़ता नहीं और तनाव की की वजह से होने वाली समस्याएं भी कम होती है।
तिल के दानों के सेवन से जहां शरीर और त्वचा का अंदर से पोषण होता है। वहीं, तिल के तेल की मालिश से भी स्किन हेल्दी बनती है। यह त्वचा को मॉश्चराइज़ करता है और स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है।
ब्रेन पॉवर बढ़ाने में भी तिल का सेवन अच्छा होता है। दरअसल, तिल में लिपोफोलिक नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिमाग पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को भी कम करते हैं। जिससे, बुढ़ापे में अल्ज़ाइमर्स और डिमेंशिया की समस्या बढ़ने का रिस्क कम होता है।
सर्दियों में रोज़ खाएंगे हरी मटर, तो हड्डियां बनेगी मज़बूत और होगें ये 5 हेल्दी फायदे
डायबिटीज है तो सर्दियों में ना करें इन 5 फूड्स का सेवन, बढ़ सकती हैं परेशानियां