
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 9, 2023 6:08 PM IST
Health benefits of sesame seeds: तिल खाने के फायदे तो आपने बहुत सुने होंगे और हर किसी को इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन जब भी मजबूत हड्डियों की बात आती है, तो हम अपनी डाइट में दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स पर ही फोकस करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में खूब मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि खाने-पीने की कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें कैल्शियम की मात्रा दूध से भी कहीं ज्यादा मात्रा में पाया जाता है और मजबूत हड्डियों के लिए ये काफी अच्छा ऑप्शन माने जाते हैं। तिल भी ऐसे ही फूड्स का एक पार्ट है, जिसमें खूब मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि मजबूत हड्डियों के लिए तिल को भी अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको हड्डियों के लिए तिल के फायदों के बारे में बताने वाले हैं, साथ ही इसका सेवन करने का सही समय क्या है आदि की जानकारी भी देने वाले हैं।
यदि दूध से तुलना की बात करें तो तिल में कई गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने में काफी मदद कर सकता है। यदि दूध की बात करें तो 10 मिलीलीटर दूध में सिर्फ 125 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। वहीं 100 ग्राम तिल के बीजों में लगभग 975 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में तिल को शामिल करना बहुत जरूरी है।
आपको बता दें कि तिल का सेवन भी काफी सावधानी के साथ ही करना पड़ता है। तिल के तेल में खूब मात्रा में कैल्शियम तो पाया जाता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। गर्मियों के दिनों में इसका थोड़ा सा भी इस्तेमाल अगर जरूरत से ज्यादा हो जाए तो यह पेट से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इसका सेवन करने का सही समय सुबह माना जाता है और साथ ही यदि गर्मियां ज्यादा है और आप दो चम्मच से ज्यादा इसका सेवन करना चाहते हैं, तो डाइटीशियन से संपर्क करें।
सिर्फ मजबूत हड्डियां ही नहीं बल्कि तिल का सेवन करना स्वास्थ्य को अन्य कई फायदे भी प्रदान करता है, जिनमें आमतौर पर निम्न शामिल है -
तिल के बीज फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं, जिसकी मदद कब्ज जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यदि आप कब्ज से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में तिल के बीजों का शामिल करने पर विचार जरूर करें।
जैसा कि हमने आपको बताया है कि तिल के तेल में खूब मात्रा में फाइबर होने के कारण यह साथ ही साथ बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल कम करने में भी काफी मदद कर सकता है।
शरीर में बढ़ते ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी डाइट में तिल को शामिल किया जा सकता है। नियमित इसका सेवन हाई बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करता है और साथ ही साथ हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी डाइट में तिल के बीज को शामिल किया जा सकता है। साथ ही इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजों को अन्य कई फायदे पहुंचाते हैं।