Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ड्रैगन फ्रूट खाने से दूर रहती हैं गंभीर बीमारियां, जानिए क्या है इसके फायदे

इस लेख में, हम ड्रैगन फ्रूट के पोषक तत्वों, स्वास्थ्य लाभ और इसे अपने आहार में शामिल करने के तरीकों पर बात करेंगे।

ड्रैगन फ्रूट खाने से दूर रहती हैं गंभीर बीमारियां, जानिए क्या है इसके फायदे

Written by Atul Modi |Published : August 4, 2023 7:30 PM IST

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्रैगन फ्रूट्स (Dragon Fruits) को पिताया भी कहा जाता है। यह एक ऐसा फल है जो आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। यह बहुत ज्यादा पौष्टिक होता है। भले ही यह फल ट्रॉपिकल क्षेत्रों में पाया जाता हो, मगर यह अब हर जगह आसानी से उपलब्ध है। भारत में भी अब ड्रैगन फ्रूट्स का उत्‍पादन भारी मात्रा में किया जाता है। यदि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहते हैं, तो आपको इस फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं ड्रैगन फ्रूट से मिलने वाले कुछ स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

ड्रैगन फ्रूट खाने से शरीर को मिलने वाले लाभ - (Dragon Fruit Health Benefits In Hindi)

क्रोनिक बीमारियों से बचाता है ड्रैगन फ्रूट

फ्री रेडिकल्स आपके शरीर में सूजन व बीमारी पैदा करता है। इसलिए इससे बचने के लिए आपके शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और आपकी सेल्स को डेमेज होने से बचाता है। ड्रैगन फ्रूट को एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माना जाता है। इसमें मुख्यत: तीन तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इस प्रकार हैं:

विटामिन सी: ड्रैगन फ्रूट में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। कुछ शोध में यह भी पाया गया है कि इसके सेवन से कैंसर का रिस्क कम होता है।

Also Read

More News

बीटालेन्स: शोध से पता चलता है कि इस एंटीऑक्सीडेंट्स में स्ट्रेस को कम करने वाले तत्त्व होते हैं। जो आपको कैंसर से बचा सकते हैं।

कैरोटिनॉइड: बीटा कैरोटीन व लाइकोपीन ऐसे प्लांट पिगमेंट होते हैं जो ड्रैगन फ्रूट को उसका रंग देते हैं। इन तत्त्वों से भरपूर डाइट आपको कैंसर के रिस्क से बचा सकती है।

फाइबर से भरपूर होता है ड्रैगन फ्रूट

डाइट्री फाइबर नॉन डाइजेस्टेबल कार्ब होते हैं। जो आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। स्वास्थ्य विभागों ने रोजाना का 20-25 ग्राम फाइबर महिलाओं के लिए व 35 ग्राम से अधिक पुरुषों के लिए आवश्यक बताया है। यदि आप फाइबर सप्लीमेंट्स लेते हैं तो वह इतने लाभदायक नहीं होते, लेकिन यदि आप फाइबर युक्त डाइट का सेवन करते हैं तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है। ड्रैगन फ्रूट डाइट्री फाइबर का एक अच्छा स्रोत है।

पेट को स्‍वस्‍थ रखता है ड्रैगन फ्रूट

आपका पेट बहुत सारे गुड और बैड बैक्टीरिया होते हैं। इनमें से कुछ माइक्रो ऑर्गनिज्म आपके पेट को प्रभावित करते हैं। कुछ बैक्टीरिया आपके अस्थमा व हृदय रोगों का कारण बन सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट में प्रीबायोटिक पाए जाते हैं जो आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। यह आपकी पाचन में मदद करते हैं व आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया का बैलेंस बना कर रखते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है ड्रैगन फ्रूट

आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में विटामिन सी व कैरोटिनॉइड एक अहम भूमिका निभाते हैं। यह दोनों ही एंटीऑक्सिडेंट आपको ड्रैगन फ्रूट में मिलते हैं। इसलिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में ड्रैगन फ्रूट को जरूर शामिल करना चाहिए।

ड्रैगन फ्रूट में मौजूद पोषक तत्‍व - Dragon Fruit Nutrition In Hindi

डाइट्री फाइबर से युक्त ड्रैगन फ्रूट इस फल की एक कप सर्विंग में आपको मिलने वाले पोषक तत्‍व इस प्रकार है:

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • प्रोटीन> 135 ग्राम कैलोरीज
  • फैट> 0 ग्राम
  • कार्बहाइड्रेट> 29 ग्राम
  • फाइबर> 7 ग्राम
  • आयरन> 8%
  • मैग्नेशियम> 18%
  • विटामिन सी> 9%
  • विटामिन ई> 4%

About the Author

... Read More